जयपुर

जयपुर: महेश हत्याकांड में कविता की प्लानिंग का खुला नया राज, पिता से मंगवाया था ये सामान

Mahesh Meena murder case: जयपुर के महेश मीणा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान कविता की हत्या की प्लानिंग को लेकर नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कविता ने वारदात से पहले अपने पिता से सामान मंगवाया था और बाद में महेश की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2026, 5:58 PM IST
jaipur mahesh meena murder case
आरोपी पत्नी कविता और मृतक महेश मीणा (Photo-Social Media)

जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में हुए महेश मीणा हत्याकांड की जांच लगातार चल रही है और लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में मुख्य दोनों आरोपियों पत्नी कविता और बॉयफ्रेंड गणेश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कविता की मर्डर प्लानिंग को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। यह जानकारी सामने आ रही है कि कविता ने अपनी प्लानिंग में अपने पिता को भी जरिया बनाया था। पुलिस का कहना है कि कविता ने बहुत ही समझदारी से प्लान करके अपने पति महेश को मौत के घाट उतारा कि यह एक सामान्य घटना लगे।

पिता को किस तरह बनाया जरिया?

पुलिस पूछताछ में कविता ने बताया कि महेश को मारने की प्लानिंग बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। इसके लिए उसने अपने पिता से वारदात में इस्तेमाल करने वाला सामान मंगवाया और उसे अपने ससुराल ले आई। कविता ने वह सामान संभालकर रखा और बाद में उसका इस्तेमाल वारदात में किया।

5 अगस्त को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार, पूरी प्लानिंग के बाद कविता 5 अगस्त को वह महेश को दवाई दिलाने के बहाने लेकर गई थी और रास्ते में उसने अपने प्लानिंग को अंजाम दिया। महेश को जूस पिलाने के बाद कविता ने अपेन बॉयफ्रेंड गणेश को फोन कर बुला लिया था और महेश को लेकर इधर-उधर बाइक पर घूमती रही।

ससुराल में किसी को शक न हो इसलिए कविता ने एक झूठी कहानी बनाई। उसने अपने देवर को कॉल करके कहा कि महेश की तबीयत खराब है और वह 14 नंबर पुलिया के पास है। कविता ने उन्हें बताया कि 200 फीट चौराहे के पास से वह उसे बांधकर बाइक चलाकर 14 नंबर पुलिया तक ले आई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

घटना के 12 दिन बाद महेश के पिता ने आसपास के इलाके के सीसटीवी फुटेज से सबूत इकट्ठे किए जिसके बाद कविता की सच्चाई सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कविता की बताई हुई कहानी से काफी अलग दिख रहा था। वीडियो में साफ दिखा कि उसने गणेश को बुलाया और गणेश वहां पर दो अन्य युवकों के साथ पहुंचा। उसके बाद वह गणेश के साथ घूमती नजर आई और महेश को उन दो युवकों के बीच बिठा दिया था।

6-7 साल से था गणेश के साथ प्रेम संबंध

पुलिस की जांच में पता चला कि कविता और गणेश एक-दूसरे को शादी से काफी पहले से जानते थे और दोनों के बीच करीब 6-7 साल से प्रेम संबंध था। कविता के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले महेश मीणा से कर दी गई। हालांकि शादी के बाद भी कविता और गणेश का संपर्क बना रहा और दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करके साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह पूरी योजना बनाई। बता दें कि इस मामले की प्लानिंग कविता ने पीहर में हुई एक घटना को देख की थी। मामले में पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी