Mahi Dam : प्रशासन अलर्ट: माही डेम के सभी 16 गेटों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। माही डेम में नौ दिन में पांच मीटर तक पानी आया है। माही डेम 89.88 फीसदी भर चुका है।
जयपुर। राजस्थान के दो प्रमुख बांधों में छलकने को लेकर मानो प्रतियोगिता चल रही है। बीसलपुर बांध और माही डेम कभी भी छलक सकते हैं। हालांकि जिस रफ्तार से माही डेम में पानी की आवक हो रही है, उससे माही डेम के बीसलपुर बांध से पहले छलकने के पूरे आसार बन गए हैं। माही डेम में पिछले नौ दिन में 5 मीटर पानी आ गया है।
दोनों बांधों में पिछले 24 घंटे में पानी के आवक की तुलना की जाए तो माही डेम में बीसलपुर बांध की तुलना में 11 गुणा अधिक पानी आया है।
यूं समझे पिछले 24 घंटे का गणित
बीसलपुर बांध में पिछले चौबीस घंटे में मात्र चार सेंटीमीटर पानी है, जबकि माही डेम में पिछले चौबीस घंटे में 11 गुणा पानी आया है। माही बांध की भराव क्षमता 281.50 मीटर है। सोमवार शाम नौ बजे तक बांध में 280.05 मीटर पानी आ चुका है। बांध में पानी की रफ्तार काफी तेजी से हो रही है। ऐसे में बांध के गेट अब कभी भी खोले जा सकते हैं।
माही बांध: पिछले दस दिन में यूं भरता गया बांध
| तारीख | बांध का गेज (मीटर में) | पानी आवक (सेंटीमीटर में) |
|---|---|---|
| 23 अगस्त | 274.70 | - |
| 24 अगस्त | 275.00 | 30 |
| 25 अगस्त | 275.15 | 15 |
| 26 अगस्त | 277.30 | 15 |
| 27 अगस्त | 278.40 | 10 |
| 28 अगस्त | 278.65 | 25 |
| 29 अगस्त | 278.85 | 20 |
| 30 अगस्त | 279.10 | 35 |
| 31 अगस्त | 279.35 | 25 |
| 1 सितम्बर | 279.60 | 25 |
| 2 सितम्बर | 280.05 | 45 |
राजस्थान के दोनों प्रमुख बांधों की वर्तमान स्थिति
बीसलपुर बांध भराव क्षमता-315.50 मीटर
बांध में वर्तमान में पानी-314.64 मीटर
माही बांध की भराव क्षमता--281.50 मीटर
बांध में वर्तमान में पानी--280.05 मीटर