
जयपुर। राजस्थान में पिछले कई दिनों से मानसून की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। कई प्रमुख बांधों में पानी नहीं आ रहा है। बीसलपुर में पिछले तीन-चार दिन से कभी चार तो कभी पांच सेंटीमीटर ही पानी आ रहा है, वहीं उदयपुर संभाग के सबसे बड़े बांध माही डेम में पिछले चार दिन से रोजाना औसत 25 सेंटीमीटर पानी आ रहा है। पानी आने की यही रफ्तार रही तो बांध के सितम्बर में गेट खोलने पड़ जाएंगे। इधर बांध से जुड़े अधिकारियों को पूरा विश्वास है कि सितम्बर में हर हाल में बांध लबालब हो जाएगा और गेट खोलने की भी स्थिति आ जाएगी।
अब सवाल यह है कि जब राजस्थान में तेज बारिश नहीं हो रही है तो माही डेम में तेज रफ्तार से पानी आखिर आ कहां से रहा है ?
असल में यह है पूरा माजरा
राजस्थान के अलावा निकटवर्ती राज्य मध्यप्रदेश में भी माही नदी पर दो बांध बने हैं। एमपी के इन दोनों बांधों का नाम भी माही डेम ही है। एमपी के इन दोनों बांधों में पर्याप्त पानी आ गया है। इस कारण दोनों माही डेम केगेट खोल दिए गए हैं। इन दोनों बांधों का पानी धीरे-धीरे राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित माही डेम में आ रहा है।
बांसवाड़ा के माही में आ रहा रोजाना 62 क्यूसेक पानी
मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार धार के मुख्य माही बांध से इस समय 2 गेट आधा-आधा मीटर खोल कर 40 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, जबकि उप बांध माही का एक गेट 30 सेंटीमीटर खोला गया है। इससे 22 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांसवाड़ा के माही बजाज सागर बांध का जलस्तर वर्तमान में 279.35 मीटर पहुंच गया है
| तारीख | बांध का गेज (मीटर में) | पानी आवक (सेंटीमीटर में) |
|---|---|---|
| 24 अगस्त | 275.00 | - |
| 25 अगस्त | 275.15 | 15 |
| 26 अगस्त | 277.30 | 15 |
| 27 अगस्त | 278.40 | 10 |
| 28 अगस्त | 278.65 | 25 |
| 29 अगस्त | 278.85 | 20 |
| 30 अगस्त | 279.10 | 35 |
| 31 अगस्त | 279.35 | 25 |
अधिकारी बोले: इस बार भी डेम के गेट खोलेंगे
माही विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीरज जौहरी ने पत्रिका को बताया कि पूरी उमीद है कि इस वर्ष भी डेम के गेट खुलेंगे। 2 सितबर से मानसून फिर से सक्रिय होने की चेतावनी जारी की गई है। दूसरा यह कि धार जिले में बने दोनों माही डेम मुय व उप से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
प्रमुख बांधों से जुड़ी ये भी खबरें भी पढ़ें यह भी पढ़ें
Published on:
01 Sept 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
