जयपुर। राजस्थान के दो प्रमुख बांधों के गेटों से पानी निकलने को बेताव हो रहे हैं। बीसलपुर बांध जहां मात्र एक मीटर ही खाली रहा है,वहीं उदयपुर संभाग का सबसे बड़ा बांध माही डेम करीब दो मीटर खाली रह गया है। लेकिन माही में बीसलपुर से ज्यादा रफ्तार से पानी की आवक जारी है। सितम्बर के पहले सप्ताह में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। माही डेम में जिस रफ्तार से इन दिनों पानी आ रहा है, यही रफ्तार रही तो माही बांध बीसलपुर से पहले भी छलक सकता है।