जयपुर

राजस्थान में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर हुए लीक! सबूत जुटा रही एसओजी, अब खुलेंगे कई बड़े राज

Rajasthan Paper Leak : जयपुर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की बात सामने आ चुकी है। एसओजी को गिरफ्तार कुछ आरोपियों के ठिकानों की सर्च में परीक्षाओं के सॉल्व पेपर मिले हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2024, 11:48 AM IST
rajasthan_paper_leak.jpg

Rajasthan Paper Leak : जयपुर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की बात सामने आ चुकी है। एसओजी को गिरफ्तार कुछ आरोपियों के ठिकानों की सर्च में परीक्षाओं के सॉल्व पेपर मिले हैं। पेपर लीक गिरोह परीक्षा से पहले पेपर निकलवाता और फिर उसे सॉल्व करके परीक्षा सेंटरों के नजदीक चिह्नित परीक्षार्थियों को पढ़ाता था। ताकि परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर भी पता रहे।

एसओजी सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के सरगना जगदीश बिश्नोई, भूपेन्द्र सारण, हर्षवर्धन मीणा, शिक्षक राजेन्द्र यादव, शेर सिंह मीणा तो पुलिस की पकड़ में आ चुके। लेकिन अभी बड़े स्तर पर पेपर लीक करवाने वालों में शामिल सुरेश ढाका, पंकज चौधरी उर्फ यूनिक भांभू जैसे कुछ लोग फरार है। इसके अलावा कई ऐसे गिरोह हैं, जो स्थानीय स्तर पर परीक्षार्थियों को नकल करवाने में जुटे रहते हैं। ऐसे गिरोह के विरुद्ध जिला पुलिस को सक्रिय रहकर कार्रवाई करने लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट में नए चेहरों के बीच सबसे अधिक चर्चा में मंजू शर्मा, प्रदेश की इन सीटों पर होगा रोचक मुकाबला

कनिष्ठ अभियंता परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक राजेन्द्र यादव व पटवारी हर्षवर्धन के ठिकानों पर दबिश में उपनिरीक्षक / प्लाटून कमांडर, महिला सुपरवाइजर, लेब असिस्टेंट, कृषि अन्वेषण, एपीआरओ, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षाओं के सॉल्व पेपर की प्रतिलिपियां मिली थीं। आशंका है कि, इन परीक्षाओं में आरोपियों ने परीक्षा से पहले पेपर निकलवाकर परीक्षार्थियों को पढ़ाया था। हालांकि एसओजी के लिए अब इन परीक्षाओं के पेपर लीक करवाने के सबूत जुटाना बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें : राहुल कस्वां के आरोपों पर राजेंद्र राठौड़ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी टिकट कटवाने की क्षमता होती तो...'

एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि पेपर लीक से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एसओजी हर सूचना की तस्दीक कर रही है। हाल ही पेपर लीक गिरोह के खिलाफ हुई कार्रवाई में आमजन की तरफ से दी गई सूचना अहम रही है।

यह भी पढ़ें : होली खेलते-खेलते कहीं भूल ना जाए ये सबकुछ...बरतें सावधानियां, जानें डॉक्टर्स की सलाह

Published on: