
Rajendra Rathore on Rahul Kaswan allegations : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गरमाहट बढ़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ रविवार को चूरू से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। राठौड़ ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार के प्रचार कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जिस राहुल गांधी को लोग पप्पू कहते हैं अब उस राहुल के साथ एक राहुल और आ गया है।' उन्होंने राहुल कस्वां के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि 'राहुल जी...किसी को आरोपित कर वोट की फसल काटना गलत है। मैंने चूरू जिले को पैरों से नापा है।'
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ आगे कहा कि 'एक सरपंच भी समाज के सभी वर्गों के सहयोग से बनता है और आज मैं आपके लिए सामंत हो गया? मेरे समाज के लिए आप गाली की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।' टिकट कटवाने के आरोप पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि 'अगर मेरे में टिकट कटवाने की क्षमता होती तो मैं राजसमंद से मेरे लिए ही टिकट ले आता।'
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल से मुलाकात के बावजूद नहीं माने रविंद्र सिंह भाटी! 2 दिन बाद ले सकते है बड़ा फैसला
राहुल कस्वां ने चूरू के सादुलपुर स्थित घर पर कार्यकर्ताओं को बुलाया था। जिसमें आगामी चुनावी भविष्य को लेकर फैसला करना था। इस सभा को संबोधित करते हुए कस्वां ने राजेंद्र राठौड़ पर इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधा था। सांसद राहुल कस्वां ने कहा था कि जयचंदों के बीच में रहने वाले जयचंद की बात करते है। कोई एक व्यक्ति चूरू लोकसभा के भविष्य को तय नहीं करेगा। चूरू लोकसभा के भविष्य को यहां की जनता तय करेगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर शशि थरूर का विरोध, जानें क्या है वजह
राहुल कस्वां ने राजेंद्र राठौड़ के विधानसभा चुनाव में हार के बाद जयचंद वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने के बाद कहा था कि राजेंद्र राठौड़ ने सिर्फ चूरू ही नहीं पूरे राजस्थान का टिकट बांटने का ठेका लिया था। उन्होंने खुद अपनी सीट बदली थी। पूरे चूरू जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति उन्हीं के कहने पर हुई थी। क्षेत्र का सांसद होने के बावजूद राठौड़ ने मुझे कभी नहीं बुलाया। जब वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं, खुद सीट बदल रहे हैं और चुनाव हार गए तो किसी और पर आरोप लगाना गलत है।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM अशोक गहलोत बोले- आपका प्यार देखकर वैभव को आपके बीच उम्मीदवार बनाकर भेजा है
Updated on:
25 Mar 2024, 9:19 AM IST
Published on:
24 Mar 2024, 6:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.