जयपुर

जयपुर में बार, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक एमडी ड्रग्स की सप्लाई, गिरफ्तार तस्करों ने खोले बड़े राज

मादक पदार्थ तस्करों का नेटवर्क पुलिस सख्ती के बावजूद सक्रिय है। क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले चेन सिस्टम का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बार, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सप्लाई की बात कबूली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2025, 9:57 AM IST
MD drugs
तस्कर गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: मादक पदार्थ तस्करों की जड़ें इतनी गहरी और सप्लाई चेन इतनी लंबी है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है। नव वर्ष की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की कार्रवाई कुछ शिथिल पड़ी। वहीं, बेखौफ तस्कर पर्यटकों और आमजन को मादक पदार्थ की सप्लाई करने में जुट गए।

कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए तस्करों ने खुलासा किया कि शहर में वे चेन सिस्टम के जरिए नशा सामग्री की सप्लाई करते हैं। यहां तक कि एसएमएस अस्पताल के पास जूस बेचने वाला भी एमडी ड्रग सप्लाई करता है।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए चंचल सोनी ने बताया कि वह साथी अमित मोहन शर्मा, तरुण और प्रशांत के साथ शहर के कई बार, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एमडी ड्रग की सप्लाई करता है।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

गौरतलब है कि शांति नगर निवासी तरुण सिंह (23), अजमेर रोड स्थित मजदूर नगर निवासी लोकेन्द्र सिंह तथा वैशाली नगर ऑफिसर कैंपस निवासी प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एमडी मेफेड्रोन क्रिस्टल रूपी ड्रग 53 ग्राम 72 मिलीग्राम और एक कार जब्त की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चंचल सोनी सहित शहर में 6 तस्करों को नशा सामग्री सप्लाई करते हैं।

शहर में पकड़े गए तस्करों से मिली सूचना के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है।
-राहुल प्रकाश, स्पेशल पुलिस कमिश्नर

Updated on:
29 Dec 2025, 9:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर