जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 6 संभाग में 26-27 दिसम्बर को होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction। राजस्थान के 6 संभाग में 26-27 दिसंबर को हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 दिसम्बर बारिश होगी या नहीं, जानें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 6:43 PM IST
Meteorological Department Prediction on 26-27 December Rajasthan these 6 Divisions Light Moderate Rain

Weather Update : राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। इस वक्त दिसम्बर का तीसरा सप्ताह चल रहा है। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग का ताजा Prediction आया है कि राजस्थान में मौसम अचानक पलट जाएगा। राज्य में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 25 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान जबकि 26-27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आगामी 3-4 दिन जारी रहेगा शीतलहर का दौर

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटो में हल्की गिरावट होने की संभावना तथा राज्य में चल रहे कहीं-कहीं शीतलहर का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने की संभावना है।

निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में किया गया दर्ज

राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क है। राज्य में कहीं कहीं पर शीत लहर लहर दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

Updated on:
19 Dec 2024, 6:43 PM IST
Published on: