5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Jaipur Visit : बिजली बिल कैसे हो जीरो, पीएम मोदी ने बताया उपाय

PM Modi Jaipur Visit : जयपुर के दादिया गांव में आज मंगलवार को भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिजली बिल कैसे हो जीरो, इसका उपाय बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Dec 2024, 6:17 PM IST

How Can Electricity Bill be Zero PM Modi told Solution

PM Modi Jaipur Visit : राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी में आज मंगलवार को उत्सव का माहौल था। जयपुर के दादिया गांव में आज भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिजली बिल कैसे हो जीरो, इसका उपाय बताया।

राजस्थान के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी केन्द्र सरकार

पीएम नरेन्द्र मोदी जनता को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार सुशासन का प्रतीक है। साथ ही भरोसा दिया है कि जब राजस्थान विकसित होगा तब भारत भी विकसित होगा और आने वाले वर्षों में और तेज गति से विकास होगा। केन्द्र सरकार राजस्थान के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

किसानों को दिन में मिलेगी बिजली

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भजनलाल सरकार की तारीफ करते हुए कहा राजस्थान में बिजली के क्षेत्र अनेक समझौते भाजपा सरकार ने किए हैं। सबसे अधिक फायदा किसानों का होने वाला हैं। राजस्थान सरकार की योजना है कि किसानों को दिन में बिजली मिल सके। इस दिशा में यह बड़ा कदम हैं और सौर ऊर्जा की पर्याप्त संभावना हैं तथा यह देश का सबसे आगे रहने वाला राज्य बन सकता हैं।

यह भी पढ़ें :पीएम मोदी के सामने क्यों हुआ PKC-ERCP पर एमओए साइन, जानें राजस्थान के किन जिलों को मिलेगा फायदा

बिजली बेच भी सकते हैं…

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बताया कि बिजली बिल जीरो करने का भी माध्यम बनाया गया हैं। इसके तहत घर की छत पर सौलर प्लांट लगने से बिजली पैदा होगी। जरुरत से ज्यादा होने पर उसे बेच भी सकते है। जिसे सरकार खरीदेगी भी।

यह भी पढ़ें :सीएम कर रहे थे मॉर्निंग वॉक, अचानक ERCP पर पूछा गया सवाल, भजनलाल ने मुस्कुराते हुए दिया अनोखा जवाब

देश में 1.40 करोड़ से अधिक इस योजना के लिए हुए पंजीकृत

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में एक करोड़ 40 लाख से अधिक इस योजना के लिए पंजीकृत हो चुके। सात लाख घरों में सोलर पैनल स्कीम लग चुका हैं। इसमें राजस्थान के 20 हजार से अधिक घर शामिल हैं। सोलर बिजली बनना शुरू हो गई हैं। साथ ​ही पैसे भी बचने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :खुशखबर, राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने लगा दूध

खेत में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए पैसे दे रही है सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार खेत में भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए पैसे दे रही हैं तथा राजस्थान सरकार सैंकड़ों नए सोलर पलांट लगाने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के 2 मामलों में NHRC का सख्त रुख, मुख्य सचिव और DGP का दिया नोटिस