जयपुर

IMD Red Alert : दक्षिण राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, जानें 7-8-9 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

IMD Red Alert : मौसम विभाग के अनुसार 6-7 सितंबर को दक्षिण राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। जानें 8-9 सितंबर को कैसा मौसम रहेगा।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

IMD Red Alert : मौसम विभाग के अनुसार 6-7 सितंबर को दक्षिण राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। वेल मार्क लो-प्रेशर आज दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। इसकी धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आस-पास गुजरात क्षेत्र की ओर आगे बढ़ाने तथा आगामी 24 घंटे में तीव्र होकर अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें

Vice President Election : 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, भाजपा ने राजस्थान के अपने सभी सांसदों को अचानक बुलाया दिल्ली

उदयपुर व जोधपुर संभाग में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उपरोक्त के प्रभाव से 6-7 सितंबर के दौरान उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अति भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (>240M.M.) होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 8 सितंबर से गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अजमेर, बीकानेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में माध्यम से कही तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

8-9 सितंबर कैसा रहेगा मौसम जानें

मौसम विभाग के अनुसार 8-9 सितंबर को जोधपुर संभाग के आस-पास के जिलों में कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

जयपुर में रिमझिम बारिश ​की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 6 सितम्बर को जयपुर में दोपहर 2 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे जयपुर का आज दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार देर रात तक बारिश संभव है। बीच-बीच में रिमझिम बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं पर सख्ती, स्मार्ट मीटर से किया इंकार तो मिलेगा नोटिस

Published on:
06 Sept 2025 02:32 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर