जयपुर

Mid-Day-Meal Scam को लेकर ईडी और एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान शिक्षा विभाग से जुटाए जा रहे जरूरी दस्तावेज

ED & ACB Action On Mid-Day-Meal : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूलों की 1700 करोड़ की मिड-डे मील योजना में धांधली के साक्ष्य पाए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 8:52 AM IST
Feature image

Rajasthan News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूलों की 1700 करोड़ की मिड-डे मील योजना में धांधली के साक्ष्य पाए है। गत वर्ष ईडी ने कई स्थानों पर छापे मारे थे, इसकी पड़ताल के बाद छद्मा नाम की फर्मे और अन्य गड़बड़ियों की आशंका जताई गई है। इनकी गहन पड़ताल के लिए ईडी ने एसीबी को पत्र लिखा है। अब एसीबी ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट (पीई) दर्ज कर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉन्फेड) व शिक्षा विभाग से दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए है। जिम्मेदार अधिकारियों के नाम चिह्नित करने के बाद एसीबी मामला दर्ज करने के लिए राज्य सरकार से इजाजत मांग सकती है।

कर रहे नाम चिह्नित

पीसी एक्ट के तहत पद दुरुपयोग जैसे मामले की जांच के लिए सरकार से इजाजत जरूरी है। जिम्मेदार अधिकारी चिह्नित करने बाद यह तय होगा कि पीसी एक्ट तहत जांच के लिए इजाजत किस विभाग से ली जाए। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज हो सकती है। इस मामले में बड़े अधिकारी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

Updated on:
15 Jul 2024, 8:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?