
Indian Railway : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अब राजस्थान के कोटा जिले से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों का रूट बदला गया है यानी अब ये ट्रेनें कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। दरअसल, दक्षिण रेलवे चेन्नई मंडल के तांबरम यार्ड में री-मॉडलिंग का काम चल रहा है। जिस वजह से नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक किया गया है। इस सिलसिले में यात्रीगण अधिक जानकारी लेने के लिए 139 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने यात्रियों से इसके लिए आग्रह किया है कि जरूरत पड़ने पर आप इस नंबर पर कॉल कर लें।
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के मुताबिक, दक्षिण रेलवे चेन्नई मंडल के तांबरम यार्ड में री - मॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद रूट सामान्य कर दिया जाएगा। 21 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कोटा में रुकने वाली कई ट्रेनों का रूट यूहीं बदला रहेगा।
गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै: 21, 28 जुलाई, 4, 11 अगस्त को बीकानेर से निर्धारित मार्ग चेन्नई एग्मोर-ताम्बरम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 22631 मदुरै- बीकानेर: 15 अगस्त को मदुरै निर्धारित मार्ग के स्थान पर ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-वेलूर छावनी-काटपाडी-पेरम्बूर होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली- भगत की कोठी एक्सप्रेस: 27 जुलाई, 3 और 10 अगस्त को तिरुच्चिरापल्ली से अपने निर्धारित मार्ग चेन्नई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चेंगलपट्टू- अरक्कोणम - पेरम्बूर-गुडुर होकर यह ट्रेन चलेगी। परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव होगा।
गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली- भगत की कोठी एक्सप्रेस: 17 अगस्त को तिरुच्चिरापल्ली से ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग ताम्बरम-चेन्नई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग विल्लुपुरम- चेंगलपट्टू- अरक्कोणम-पेरम्बूर होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस: 14 अगस्त को भगत की कोठी से ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग चेन्नई एग्मोर -ताम्बरम- चेंगलपट्टू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पेरम्बूर-अरक्कोणम- काटपाडी- विल्लुपुरम होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ट्रेन ठहरेगी।
गाड़ी संख्या 22673 भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी: 15 अगस्त को भगत की कोठी से ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग चेन्नई एग्मोर-ताम्बरम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू-विल्लुपुरम होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव होगा।
Updated on:
13 Jul 2024, 4:22 PM IST
Published on:
13 Jul 2024, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.