जयपुर

Rajasthan Politics: ‘कांग्रेस शासन में खुलेआम चलता था पैसा’, मंत्री दिलावर बोले- जन्मदिन पर भी नहीं बाज आ रहे डोटासरा

Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अपने जन्मदिवस पर भी झूठ और धूर्त बातें केवल गोविन्द सिंह डोटासरा ही कर सकते हैं। कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार और पाखंड का दूसरा नाम है।

2 min read
Oct 01, 2025
मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (फाइल फोटो-पत्रिका)

जयपुर। प्रधानाचार्यों के तबादलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से लगाए आरोपों पर राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पलटवार किया है।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि अपने जन्मदिवस पर भी झूठ और धूर्त बातें केवल गोविन्द सिंह डोटासरा ही कर सकते हैं। कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार और पाखंड का दूसरा नाम है। दिलावर ने कहा कि डोटासरा का घमंड उस दिन चकनाचूर हो जाना चाहिए था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने खुले मंच से स्वीकार किया था कि तबादलों में खुलेआम पैसों का खेल चलता है।

ये भी पढ़ें

प्रधानाचार्यों के तबादलों में हुआ भारी भ्रष्टाचार, निकाय-पंचायत चुनावों में दिखाएंगे औकात: डोटासरा

भ्रष्टाचार में कांग्रेस शासन था टॉप- दिलावर

दिलावर ने कहा कि आज भाजपा सरकार में तबादले पूरी निष्पक्षता से हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस शासन में शिक्षा विभाग को लूट का अड्डा बना दिया गया था। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट ने भी पुष्टि की है कि तबादलों में भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस शासनकाल में राजस्थान पूरे देश में नम्बर एक पर रहा। आरएसएस के शस्त्र पूजन को लेकर कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा आदिकाल से रही है।

बीजेपी में सामान्य कार्यकर्ता बने पीएम-सीएम

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के विश्वास और आशीर्वाद से लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं। पूरा विश्व आज मोदी की ओर देख रहा है। मोदी की लोकप्रियता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह नहीं है, जिन्हें अचानक प्रधानमंत्री पद पर बैठा दिया गया था। मोदी साधारण कार्यकर्ता से गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के तीन बार प्रधानमंत्री बने।

डोटासरा की टिप्पणियां अशोभनीय- गोदारा

उन्होंने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साधारण कार्यकर्ता से आज प्रदेश की जनता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने विचार और संगठन के माध्यम से देशभर में करोड़ों लोगों का विश्वास अर्जित किया है। ऐसे संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति डोटासरा की टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खोला खजाना, राजस्थान को दी 362 करोड़ की सौगात

Published on:
01 Oct 2025 09:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर