Bisalpur Dam : आने वाले दिनों में मानसून की यही सुस्ती रही तो बीसलपुर बांध के चांस फिफ्टी-फिफ्टी रह जाएंगे।
जयपुर। मानसून थोड़ा सुस्त पडऩे का असर अब बीसलपुर में पानी की आवक में देखा जा रहा है। मानसून की सुस्ती के चलते अब त्रिवेणी की धार भी धीरे-धीरे कम पड़ती जा रही है। इधर बांध में पानी पिछले दिनों की अपेक्षा कम रफ्तार से आ रहा है।
दो दिन पहले तक त्रिवेणी जहां चार मीटर की रफ्तार के साथ बह रही रही थी, वहीं बुधवार शाम चार बजे तक त्रिवेणी का गेज घटकर 3.10 मीटर पर ही रह गया है। आने वाले दिनों में मानसून की यही सुस्ती रही तो बीसलपुर बांध के चांस फिफ्टी-फिफ्टी रह जाएंगे।
यूं समझे आज दिन भर में त्रिवेणी की धार और बांध में आया पानी
| समय | त्रिवेणी की धार (मीटर) | बीसलपुर में आया पानी (मीटर) |
|---|---|---|
| 28 अगस्त सुबह 6 बजे | 3.30 | 314.29 |
| 28 अगस्त सुबह 10 बजे | 3.20 | 314.30 |
| 28 अगस्त दोपहर 12 बजे | 3.20 | 314.30 |
| 28 अगस्त दोपहर 2 बजे | 3.20 | 314.31 |
| 28 अगस्त शाम 4 बजे | 3.10 | 314.33 |
बीसलपुर बांध से जुड़ी ये भी पढ़ें प्रमुख खबरें