जयपुर

NEET UG 2026: राजस्थान के हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर, आवेदन शुरू; 3 मई को होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

MBBS Admission: NEET परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में होगी और इसकी अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं। राजस्थान के अभ्यर्थी हिंदी माध्यम में आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।

2 min read
Feb 08, 2026
Rajasthan NEET Topper 2025 (Image Source: freepik)

Medical Entrance Exam: जयपुर.राजस्थान में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)–2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के छात्र 8 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च रात 11:50 बजे निर्धारित की गई है।

राजस्थान में हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा देते हैं। कोटा, जयपुर, सीकर जैसे शिक्षा हब में कोचिंग ले रहे हजारों स्टूडेंट्स इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लेना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Govt Jobs Alert: 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

NEET परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में होगी और इसकी अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं। राजस्थान के अभ्यर्थी हिंदी माध्यम में आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।

इस परीक्षा के जरिए एमबीबीएस और बीडीएस के अलावा बीवीएससी एंड एएच, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस और बीएचएमएस जैसे आयुष पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए भी NEET स्कोर अनिवार्य किया गया है।

📋 महत्वपूर्ण तिथियां व फीस विवरण

विवरणतिथि/जानकारी
आवेदन शुरू08 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि08 मार्च 2026 (रात 9 बजे)
फीस भुगतान08 मार्च (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो10–12 मार्च 2026
परीक्षा तिथि03 मई 2026
समय02:00 PM – 05:00 PM
सामान्य शुल्क₹1700
EWS/OBC₹1600
SC/ST/PwBD₹1000
वेबसाइटnta.ac.in / neet.nta.nic.in

NTA ने 10 से 12 मार्च के बीच आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी खोली है, जिससे छात्र अपनी त्रुटियां सुधार सकेंगे। परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और परिणाम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

राजस्थान के शिक्षाविदों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नियमित पढ़ाई के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया पर भी ध्यान दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें। समय पर आवेदन और सही तैयारी ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का रास्ता आसान बना सकती है। राज्य के हजारों युवाओं के लिए यह परीक्षा भविष्य तय करने वाला बड़ा मौका है।

NEET (UG)–2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन व सिलेबस यहां देखें

ये भी पढ़ें

Job Alert: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बहार, 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

Updated on:
08 Feb 2026 02:40 pm
Published on:
08 Feb 2026 02:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर