जयपुर

NEET UG Result 2026: 720 में से 711 अंक लाकर राजस्थान टॉपर बने उपलक्ष्य गोयल, बताई सफलता के पीछे की स्ट्रेटेजी

NEET UG 2026 Result: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने 711 अंक हासिल कर राजस्थान के स्टेट टॉपर बनने के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल की। उन्होंने अपनी तैयारी, मेहनत और सफलता के सफर को लेकर भी खुलकर बात की।
2 min read
Jul 17, 2026
NEET UG 2026 Result
राजस्थान टॉपर उपलक्ष्य गोयल (Photo-PTI)

Rajasthan NEET Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET (UG)-2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। राजस्थान के पांच बच्चों ने इस बार टॉप 20 में जगह बनाई। वहीं अगर जयपुर की बात करें, यहां के रहने वाले उपलक्ष्य गोयल ने 720 में से 711 अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल की है। इसी के साथ वह स्टेट टॉपर भी बने। रिजल्ट आने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीटीआई से बात करते हुए उपलक्ष्य ने खुशी जाहिर की है और साथ ही साथ किस तरह उन्होंने पढ़ाई की और क्या स्ट्रेटिजी अपनाई, सब साझा किया है। साथ ही उन्होंने NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एडवाइज भी दी है।

उपलक्ष्य गोयल ने जाहिर की खुशी

रिजल्ट आने के बाद उपलक्ष्य गोयल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सफलता से उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। उपलक्ष्य ने बताया कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। अब जब यह रिजल्ट आया है, तो उनके चेहरे पर खुशी देखकर उन्हें बहुत सुकून और खुशी मिल रही है।

सफलता के पीछे का बताया राज

उपलक्ष्य गोयल ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। कभी-कभी इससे ज्यादा पढ़ाई हो जाती थी और कई बार थोड़ी कम भी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा चैलेंज खुद को पढ़ाई के लिए हर समय समर्पित रखना था। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने अपना पूरा समय पढ़ाई को दिया। इस वजह से वह किसी भी फैमिली फंक्शन में भी नहीं गए और वह मुश्किल से ही घर से बाहर निकलते थे। उनका पूरा समय पढ़ाई, प्रैक्टिस और रिवीजन में ही बीता।

नीट पेपर लीक पर भी दी प्रतिक्रिया

उपलक्ष्य गोयल ने कहा कि पेपर लीक की खबर आने पर उन्हें काफी निराशा हुई थी। उनके मन में यह डर भी था कि आगे क्या होगा, दोबारा अच्छा रिजल्ट आएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की थी, उसके रद्द होने पर उन्हें बहुत हुरा लगा था। आगे उन्होंने कहा कि हालांकि उनके मन में एक यह बात भी थी कि दोबारा परीक्षा होने की वजह से पहली बार में हुई गलतियों को सुधारने का उन्हें एक मौका मिल गया। अंत में उन्होंने NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को एडवाइज देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने शिक्षकों की बात सुननी चाहिए और उनकी दी गई हर सलाह को मानना चाहिए।

Also Read
View All
Rajasthan : ‘आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे’, हाईकोर्ट के इस बयान पर अशोक गहलोत ने जताई चिंता, कहीं ये बात

राजस्थान पुलिस का अल सुबह 4 बजे से ‘मेगा ऑपरेशन’, बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, मेवात गैंग और गैंगस्टर्स पर बड़ा प्रहार

जयपुर पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल निकला सट्टेबाज, नागौर से गिरफ्तार; दो युवकों ने किया खुलासा, बोले- हमें पैसे देता था

राजस्थान में ड्राइविंग लाइसेंस के बदले नियम: ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का सस्पेंड DL अब ट्रेनिंग के बाद ही होगा बहाल

राजस्थान में BJP नेता के कई ठिकानों पर ED रेड, वित्तीय लेन-देन में करोड़ों की गड़बड़ी के खुलासे की आशंका