जयपुर

राजस्थान में शहरों की सड़कों का नए सिरे से होगा वर्गीकरण, जारी हुए निर्देश

Rajasthan News : शहरों की सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण होगा। इसमें स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा कि कौन सी सड़क और उससे जुड़ा इलाका किस सरकारी एजेंसी के परिधि क्षेत्र में है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2024, 7:31 AM IST
bhajanlal_sharma_4.jpg
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan News : शहरों की सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण होगा। इसमें स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा कि कौन सी सड़क और उससे जुड़ा इलाका किस सरकारी एजेंसी के परिधि क्षेत्र में है। इनमें नगरीय निकाय (निगम, परिषद, पालिका) , विकास प्राधिकरण, विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रीको और एनएचएआई के बीच वर्गीकरण होगा। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद संबंधित विभाग चेते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सीएम ने शहरों की सड़कों का स्पष्ट रूप से वर्गीकरण करने के निर्देश दिए। इस कवायद के पीछे मंशा है कि कोई भी एजेंसी बेवजह काम टालने का प्रयास नहीं करे। न ही नगरीय निकाय के एरिया में विकास प्राधिकरण या कोई दूसरी एजेंसी मनचाहे तरीके से सड़क निर्माण नहीं करें। प्रदेश में अभी करीब 2.75 लाख किलोमीटर लम्बी सड़कें हैं।

यहां आदेश जारी
नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग ने तो इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए। संबंधित अधिकारियों को पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और रीको से समन्वय कर जल्द से जल्द वर्गीकरण फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूं फैला है सड़क का दायरा...
राष्ट्रीय राजमार्ग- 10956 किलोमीटर
राज्य राजमार्ग- 17112 किलोमीटर
मुख्य जिला रोड- 9625 किलोमीटर
अन्य जिला रोड- 55431 किलोमीटर
ग्रामीण सड़क- 181937 किलोमीटर

Updated on:
23 Feb 2024, 7:31 AM IST
Published on: