इस दौरान उन्होंने अंडरपास व आरओबी पर निरीक्षण यान से उतर कर वहां का जायजा भी लिया। निरीक्षण यान से डीआरएम लालसोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए वर्चुअल उद्घाटन को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद वे सड़क मार्ग से डिडवाना होते हुए दौसा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ एक्सईएन चंद्रशेखर यादव, सहायक अभियंता रामोतार मीना एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंगासागर परसोया, स्टेशन अधीक्षक केसी मीना समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।