जयपुर

BJP को नई ऊर्जा: नितिन नवीन 27 अप्रेल को राजस्थान पहुंचेंगे, 7 जिलों में खुलेंगे भाजपा के आधुनिक कार्यालय

Nitin Nabin Rajasthan visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रेल को जयपुर और टोंक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के 7 नए जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

2 min read
Apr 24, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। फोटो: एक्स हैंडल @NitinNabin

Rajasthan Politics: जयपुर न्यूज। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। वे 27 अप्रेल को जयपुर और टोंक के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे नितिन प्रदेश के 7 नए जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे और जालोर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार नितिन टोंक जाएंगे, जहां वे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिला कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आमजन और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वापसी पर जयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश कार्यालय में नितिन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें

जयपुर में 6 नई लैंड पूलिंग योजनाएं लाने की तैयारी, इन इलाकों की बदलेगी तस्वीर, जानें काश्तकारों को कितना फायदा होगा?

ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष विमान से 27 अप्रेल को सुबह 10:55 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से हेलिकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ रहेंगे।

7 नए जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक से भाजपा के नव निर्मित 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इसमें टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चुरू, डूंगरपुर और पाली जिले शामिल हैं। साथ ही जालोर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर नितिन नवीन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।सभी नव निर्मित जिला कार्यालयों पर उनका भाषण लाइव दिखाया जाएगा।

सत्ता-संगठन के कामकाज पर करेंगे चर्चा

टोंक से जिला कार्यालयों के उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर आएंगे। यहां पर वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। जिसमें सत्ता-संगठन के कामकाज, प्रदेश के राजनीतिक हालात सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के 17 जिलों की बदलेगी तस्वीर, 70 नए औद्योगिक क्षेत्र से युवाओं को मिलेंगे हजारों रोजगार
Also Read
View All