जयपुर

Rajasthan Panchayat Election: OBC आयोग ​की रिपोर्ट में खुलासा, इन 10 जातियों का ही राजनीति और सरकारी नौकरी में दबदबा

Rajasthan OBC Commission Report: राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण में शामिल 92 में से 10 जातियां ही ऐसी हैं, जिनका राजनीति और सरकारी नौकरियों में दबदबा है। इनमें से जो जातियां राजनीति में आगे हैं, वे नौकरियों में भी आगे हैं।
less than 1 minute read
Aug 09, 2026
rajasthan obc commission report-1
सीएम भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपते हुए। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण में शामिल 92 में से 10 जातियां ही ऐसी हैं, जिनका राजनीति और सरकारी नौकरियों में दबदबा है। इनमें से जो जातियां राजनीति में आगे हैं, वे नौकरियों में भी आगे हैं। पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आयोग अध्यक्ष एम एल भाटी ने रिपोर्ट सौंपने के बाद मीडिया को बताया था कि ओबीसी की जातियों के सर्वे में हर परिवार से 19 प्रश्न पूछे गए थे, जिसके आधार पर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया है।

बता दें कि आयोग ने बुधवार को ही ओबीसी आरक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें ओबीसी में शामिल 90 जातियों तथा अनाथ और ट्रांसजेंडर श्रेणी की स्थिति के अध्ययन के आधार पर अपनी सिफारिश दी गई है।

राजनीतिक दबदबे वाली टॉप 10 जातियां

क्रमजातिराजनीतिक भागीदारी वाले परिवार
1जाट, जट सिख22,666
2गुर्जर9,628
3माली, सैनी, बागवान5,994
4कुम्हार (प्रजापति), कुमावत5,823
5अहीर (यादव)3,826
6बढ़ई, जांगिड़, सुथार2,725
7विश्नोई2,402
8कलबी, पटेल, आंजणा2,326
9नाई, सैन, वेदनाई2,079

सरकारी नौकरियों में अग्रणी जातियां

क्रमजातिसरकारी नौकरी वाले लोग
1जाट, जट सिख1,81,792
2गुर्जर44,475
3माली, सैनी, बागवान42,912
4कुम्हार (प्रजापति), कुमावत40,782
5अहीर (यादव)39,707
6बढ़ई, जांगिड़, खाती, सुथार32,561
7बिश्नोई27,273
8नाई, सैन, वेदनाई18,174
9कलबी, पटेल, पाटीदार, आंजणा13,019
10धाकड़11,469

सबसे अधिक परिवारों वाली 10 जातियों में बीपीएल और साक्षरता दर

क्रमजातिकुल परिवारBPL परिवारBPL %साक्षरता दर
1जाट, जट-सिख15.18 लाख1.16 लाख7.70%81.27%
2गुर्जर6.70 लाख79,65611.90%76.89%
3कुम्हार, कुमावत6.11 लाख79,41913.00%77.43%
4माली, सैनी5.84 लाख68,41011.67%79.02%
5बढ़ई, जांगिड़4.12 लाख32,4107.86%82.11%
6कलबी, पटेल, पाटीदार2.98 लाख24,3108.15%80.56%
7तेली, हम्माल2.43 लाख31,41012.92%78.14%
8नाई, सैन, वेदनाई2.34 लाख28,41012.10%78.44%
9यादव2.35 लाख21,3909.12%81.63%
10धीवर, कहार, भोई2.12 लाख38,41018.08%74.12%

50 से भी कम प्रतिनिधित्व

जातियां: तमोली, ठठेरा, भड़भूजा, कुंजड़ा, चोबदार, बागरिया, मुल्तानीज, सिकलीगर, कोतवाल, पटवा, खेरवा, शोरगर, मोगिया, कागजी और फारूकी।

10 से भी कम प्रतिनिधित्व

जातियांः मदारी-बाजीगर, चूनगर, मोची, नट, भोपा, जागरी, हेला, न्यारिया, सिरकीवाल और सपेरा ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्वः 3।

Updated on:
09 Aug 2026 07:58 am
Published on:
09 Aug 2026 07:58 am