जयपुर

RPSC: आयोग ने 1100 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 3 सितम्बर तक भर सकते हैं फॉर्म

RPSC Online Form: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 10:12 AM IST
RPSC
आरपीएससी अजमेर। फोटो: पत्रिका

Veterinary Officer Recruitment: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक फॉर्म भरने और दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करने के लिए कहा है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आरएएस 2023: सातवें चरण के साक्षात्कार शुरू

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस 2023 भर्ती के सातवें चरण के साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गए हैं। सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार 21 अगस्त तक यह प्रक्रिया चलेगी। इससे पहले छह चरणों के साक्षात्कार पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही सहायक आचार्य गणित विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार भी आरंभ हो गए हैं, जो 21 अगस्त तक जारी रहेंगे। प्रथम चरण के साक्षात्कार 31 जुलाई को संपन्न हो चुके हैं। आयोग का प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए।

86 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) जनरल मेडिसिन-ब्रॉड स्पेशियलिटी के लिए 86 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। यह प्रक्रिया संवीक्षा परीक्षा-2021 के अंतर्गत हुई। परीक्षा 5 मई 2022 को आयोजित की गई थी। पात्रता जांच के बाद अंतिम सूची 28 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां आयोग जल्द घोषित करेगा। यह प्रक्रिया चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए की जा रही है।

Updated on:
5 Aug 2025, 10:12 AM IST
Published on: