जयपुर

फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के ​बहाने मांगी जानकारी, ऑनलाइन 7 लाख रूपए की लगाई चपत

फेसबुक पर दोस्ती गांठकर एक युवक से गिफ्ट पार्सल भेजने के बहाने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सात लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का ( online fraud in jaipur ) मामला सामने आया है। इस संबंध में विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाने ( cyber crime )में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ( jaipur crime news )
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 12:50 AM IST
Online fraud of 7 lakh rupees in jaipur : Online fraud by FB friend
Online fraud of 7 lakh rupees in jaipur : Online fraud by FB friend

जयपुर
फेसबुक पर दोस्ती गांठकर एक युवक से गिफ्ट पार्सल भेजने के बहाने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सात लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का ( online fraud in jaipur ) मामला सामने आया है। इस संबंध में विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाने ( cyber crime )में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि श्याम नगर विस्तार सांगानेर निवासी चेतन कुमार ने मामला दर्ज कराया है। करीब दो माह पूर्व फेसबुक पर अजहर नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान 24 सितंबर को उसकी बहन फातिमा ने विदेश से कुछ गिफ्ट भेजने की बात कही। बातों में आने पर पार्सल छुड़ाने के लिए कोरियर कंपनी से कॉल आया।

बातों-बातों में निकलवाई जानकारी ( online thagi )

आरोपी ने पार्सल चार्जेज व कस्टम ड्यूटी चार्जेज बताकर 87 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिए। इस दौरान बदमाशों ने उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। उसके बैंक खाते से 5 लाख 80 हजार रुपए निकाल ऑनलाइन चपत लगा दी। बैंक खाता खाली होने पर पीडि़त को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर व बैंक खातों के आधार पर शातिरों की तलाश कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: