
बाड़मेर.
बायतु में काफिले में पत्थर फेंके जाने के बाद जागरण के कार्यक्रम में रात करीब एक बजे MP हनुमान बेनिवाल ( MP hanuman beniwal ) ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ( Revenue Minister Harish Chaudhary ) से खुली लड़ाई का एेलान कर दिया है।
जगह-जगह काले झंडे दिखाने की बात कही ( BARMER NEWS )
सांसद बेनिवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरीश चौधरी को जगह-जगह काले झंडे दिखाने की बात कही। हनुमान के साथ केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ( Union Minister Kailash Chaudhary )
मौजूद रहे। जिनका बार-बार नाम लेकर हनुमान बेनिवाल ने कहा कि वे उनके साथ है।
जब तक मंत्रीमण्डल से नहीं हटाया जाता विरोध जारी रहेगा
हनुमान बेनिवाल ने जागरण कार्यक्रम में कहा कि पत्थर फेंकने वाले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के लोग थे जो पाटोदी इलाके से बुलाए गए थे। राजस्व मंत्री के खिलाफ जमकर बोलते हुए बेनिवाल ने कहा कि हरीश चौधरी को जब तक मंत्रीमण्डल से नहीं हटाया जाता विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब उनकी हरीश चौधरी से खुली लड़ाई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
13 Nov 2019, 1:54 AM IST
Published on:
13 Nov 2019, 1:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.