26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP बेनिवाल के साथ गाड़ी में बैठे थे केंद्रीय मंत्री, हरीश चौधरी के समर्थकों ने फेंके पत्थर, मची अफरा-तफरी

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ( MP Hanuman Beniwal ) व उनके काफिले की गाडि़यों पर बायतु में मंगलवार रात 12 बजे पत्थर फेंके गए और जमकर विरोध किया गया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को बाड़मेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ( Revenue Minister Harish Chaudhary ) के खिलाफ बयान दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 13 Nov 2019, 1:57 AM IST

Attack Hanuman Beniwal's vehicles Hanuman Beniwal vs harish chaudhari

Attack Hanuman Beniwal's vehicles Hanuman Beniwal vs harish chaudhari

बायतु/बाड़मेर.

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ( MP hanuman beniwal ) व उनके काफिले की गाडि़यों पर बायतु में मंगलवार रात 12 बजे पत्थर फेंके गए और जमकर विरोध किया गया। मामले के बाद से बायतु पुलिस छावनी बन गया है और विवाद बढऩे की आशंका के चलते अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया है।

हरीश चौधरी के खिलाफ दिया था बयान ( Barmer NEWS )

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को बाड़मेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ( Revenue Minister Harish Chaudhary ) के खिलाफ बयान दिया था। इसके बाद समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। देर रात को बेनीवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ( Union Minister Kailash Chaudhary ) की गाड़ी में उनके साथ बायतु पहुंचने पर पत्थर फेंके गए।

क्यों हुआ विवाद

उल्लेखनीय है कि बेनीवाल ने बाड़मेर में मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चप्पल व कप प्लेट उठाने वाला बताते हुए कहा कि वे एेसा नहीं करें तो मंत्रीमण्डल से हटा दिए जाते। इसके बाद राजस्व मंत्री के समर्थकों में रोष फैल गया।


बेनीवाल के आने का हो रहा था इंतजार

नागौर सांसद को रात 12 बजे निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बायतु में जागरण में शामिल होना था। इससे पहले ही राजस्व मंत्री के समर्थक बायतु में एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। जैसे ही समर्थक फलसूण्ड चौराहे पर जमा होने लगे। इस दौरान पुलिस का बड़ा जाब्ता यहां पहुंच गया। पुलिस समर्थकों की समझाइश में लगी थी लेकिन समर्थक बेनीवाल के आने का इंतजार करते हुए नारेबाजी करने लगे।


केंद्रीय मंत्री की कार के शीशे फूटे

रात करीब 12 बजे बेनीवाल का काफिला जैसे ही पहुंचा। विरोध करने वालों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जो केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर लगे। जिससे गाड़ी के शीशे फूट गए। बेनीवाल और केंद्रीय कृषि मंत्री दोनों गाड़ी में ही थे। यहां से गाडि़यां जागरण स्थल पहुंच गई। जहां पुलिस जाब्ता साथ रहा। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।

यह खबरें भी पढ़ें...

हमले के बाद बेनिवाल ने किया खुली लड़ाई का एेलान, CM गहलोत और हरीश चौधरी को लेकर दिया बड़ा बयान

नौकरी के दूसरे दिन ही कारीगर ने लगा दी चपत, चुरा ले गया सोना


राजस्थान में पंजीकृत लाखों संस्थाओं को लेकर आए नए फरमान, अवहेलना करने पर होगा पंजीकरण रद्द

रामलला के मंदिर में होगा राजस्थान के डूंगरपुर की शिल्पकला का दिग्दर्शन