Registration For Patrika Edufest 2026: एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
24th-26th April Patrika Edu Fest 2026: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में 24 से 26 अप्रेल तक एजुफेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों की हर शंका का समाधान किया जाएगा।
रोज सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक आयोजित होने वाले फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार आयोजित की जाएंगी। एजुफेस्ट में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।
एजुफेस्ट में पहुंचने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड आइटी की ओर से अंबाबाड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर वीटी रोड चौराहे से, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी की ओर से जगतपुरा फाटक और सांगानेर थाने से बसों की व्यवस्था की गई है। बसों के बारे में मोबाइल नंबर-7976490441 पर जानकारी ली जा सकती है।
एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी हैं। एजुफेस्ट में पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होगी। फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे। वॉइस ऑफ एजुफेस्ट 95 एफएम तड़का, इवेंट मैनेज बाय आइएफएफपीएल है।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, आइआइएस यूनिवर्सिटी, निर्वाण यूनिवर्सिटी, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आइटी, सुबोध कॉलेज, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंंग एंड टेक्नोलॉॅजी, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा, श्री महावीर कॉलेज, पीम्प्री चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, ध्नान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी पुणे, द आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी जयपुर, जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, न्यूरॉन्स एजुकेशन सर्विस, एमआइटी एडीटी यूनिवर्सिटी, वीआइटी भोपाल, इंडियन इंस्टीट्यूूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी की-पार्टनर हैं।
एजुफेस्ट विद्यार्थियों के लिए सही कॅरियर चुनने का बेहतरीन मंच है। यहां विभिन्न संस्थानों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार निर्णय ले सकेंगे। इस तरह के एजुकेशन फेस्ट छात्रों की शंकाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्मल पंवार, चेयरपर्सन, महात्मा ज्योति राव फुले यूनिवर्सिटी