जयपुर

500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑडिशन में दिखाया ग्लैमर और टैलेंट; कैटवॉक, डांस और सिंगिंग से प्रतिभागियों ने जीता जजों का दिल

कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने कैटवॉक, डांस, सिंगिंग और मिमिक्री के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई और जजों को प्रभावित किया।

2 min read
Mar 23, 2026

जयपुर। ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के तहत ऑडिशन का आयोजन पुष्कर में किया गया। इस ऑडिशन में अजमेर और आसपास के क्षेत्रों से आई प्रतिभागियों ने अपने हुनर और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने कैटवॉक, डांस, सिंगिंग और मिमिक्री के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई और जजों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आयोजक चिराग चौधरी और राकेश कुमार ने बताया कि ऑडिशन में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की मिस और मिसेज कैटेगरी की करीब 500 मॉडल्स ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के लिए ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तित्व और स्टाइल को पेश किया। आयोजन में अवंता और देसी बिट्स को-पावर्ड पार्टनर के रूप में जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब कक्षा 3 से सीखेंगे AI, पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, जुड़ेंगे रोबोटिक्स और फेस रिकॉग्निशन के अध्याय

ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए तीन दिन का विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा। इस वर्कशॉप में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा पोर्टफोलियो शूट, टैलेंट राउंड की तैयारी, योगा और मेडिटेशन, सेल्फ कॉन्फिडेंस डेवलपमेंट और स्टाइलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह वर्कशॉप प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल को जयपुर स्थित रामाज रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जहां चयनित प्रतिभागी अपने टैलेंट का अंतिम प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में टॉप विनर्स के साथ-साथ अन्य विजेताओं को भी आकर्षक ग्रैंड प्राइज दिए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह ब्यूटी पेजेंट राजस्थान की उभरती मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। यहां प्रतिभागियों को अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिलता है। यह आयोजन न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी एक सशक्त माध्यम है, जो राज्य के फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

ऑडिशन के दौरान जूरी मेंबर के रूप में सुपर मॉडल ज्योति पुनिया, सीनियर मॉडल मिताली व्यास और सावित्री रिजॉर्ट, पुष्कर के जनरल मैनेजर जसवेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के टैलेंट, आत्मविश्वास और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। इसके अलावा आयोजन में मोहित तिवारी, हैप्पी सिंह टाक और विकास महावर भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों को उम्मीद है कि यह मंच आने वाले समय में प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: खांसी, बुखार, दर्द व अन्य बीमारियों की दवाईयां जांच में फेल, मचा हड़कंप, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Updated on:
23 Mar 2026 09:31 pm
Published on:
23 Mar 2026 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर