जयपुर

राजस्थान में SI भर्ती रद्द, लेकिन 30 वांटेड और 90 संदिग्ध अब भी आजाद, ये भर्ती परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में

Rajasthan Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर आरपीएससी ने एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराने का फ़ैसला कर लिया है। लेकिन 30 वांटेड और 90 संदिग्ध अब भी आजाद घूम रहे हैं।
2 min read
May 09, 2026
Suresh-Dhaka-Unique-Bhambhu
मोस्टवांटेड यूनिक भांभू और सुरेश ढाका। पत्रिका फाइल फोटो

SI Exam 2021 Cancelled: जयपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर आरपीएससी ने एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराने का फ़ैसला कर लिया है। लेकिन पेपर लीक और फर्जी तरीके से परीक्षा देने और दिलाने वाले 30 वांटेड और 90 संदिग्ध अब भी आजाद घूम रहे हैं, इनमें 16 उप निरीक्षक व 74 गैंग के सदस्य, दलाल व अन्य आरोपी शामिल है।

बड़ी बात यह है कि गैंग के सदस्य कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक में शामिल रह चुके हैं। पेपर लीक से सीधे जुड़े यूनिक भांभू और सुरेश ढाका जैसे मोस्ट वांटेड फरार चल रहे हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी से पूरे सिंडिकेट की कई परतें खुलना शेष है।

क्या-क्या हुआ

अक्टूबर 2024: मंत्रीमंडलीय समिति की रिपोर्ट में परीक्षा दोबारा कराने, पूर्व में परीक्षा देने वालों को शामिल करने, भर्ती रद्द करने, एसओजी की पकड़ में आ चुके संदिग्ध अभ्यर्थियों को बर्खास्त कर शेष चयनितों को सेवा में बनाए रखने के विकल्प सुझाए गए।

जून 2025: मंत्रीमंडलीय समिति ने दूसरी रिपोर्ट में भर्ती नहीं करने की सिफारिश की। इसमें एसआइटी जांच जारी रखने, पकड़े गए संदिग्ध चयनितों की सेवा समाप्ति, भर्तियों से डिबार करने जैसे सुझाव दिए गए। आयु सीमा में छूट देने की सिफारिश की गई।

एसआई भर्ती…. अब तक

139 लोग हुए गिरफ्तार
64 प्रशिक्षु थानेदार गिफ्तार
15 चार्जशीट कोर्ट में पेश
139 के खिलाफ आरोप पत्र पेश
90 संदिग्ध और फरार आरोपी
07 वांटेड की गिरफ्तारी बकाया
05 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
118 आरोपियों को मिली जमानत
54 प्रशिक्षु थानेदार बर्खास्त
10 प्रशिक्षु थानेदार निलंबित
07 के खिलाफ स्थायी वारंट
(एसओजी के अनुसार)

इनका कहना है

एसओजी की टीम लगातार वांटेड आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रदेश में संबंधित जिला पुलिस भी फरार आरोपियों की तलाश में है। बड़ी संख्या में गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके है और लगातार उनकी गिरफ्तारी हो रही है।
-विशाल बंसल, एडीजी, एसओजी राजस्थान

ये भर्ती परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में

रीट 2021, एसआइ भर्ती परीक्षा 2021, सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती-2022, सीनियर टीचर भर्ती (ग्रेड- II), पटवारी भर्ती परीक्षा, जेईएन भर्ती परीक्षा, लाइब्रेरियन भर्ती, आरओ/ईओ भर्ती परीक्षा। इन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी और परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में गड़बड़ी करने के मामले सामने आए हैं।

Updated on:
10 May 2026 02:53 pm
Published on:
09 May 2026 09:46 am