जयपुर

पानी की सम्सया को लेकर पार्षद और जलदाय विभाग दे रहे थे चकमा, तो गुस्से में पब्लिक ने किया ऐसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 2:41 AM IST
water problem
water problem

जयपुर।
नगर निगम के वार्ड संख्या 81 के लोग पिछले 3 महीनों से पानी के लिए तरस रहे हैं इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पार्षद को पानी की समस्या को लेकर कई बार अवगत करा दिया, लेकिन पार्षद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो सोमवार को कॉलोनी वासियों का सब्र का घड़ा फूट पड़ा और कॉलोनी वासियों ने पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरन महिलाओं ने भी पार्षद पर जमकर आरोप लगाए।

पानी के लिए लोगों में त्राहि त्राहि
जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या 81 की शिवाजी नगर व शास्त्री नगर कॉलोनी में पिछले 3 माह से करीब 50 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे पानी के लिए लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है जब लोग पार्षद के पास समस्या को लेकर जाते हैं तो पार्षद जलदाय विभाग के पास भेज देता है वही जलदाय विभाग के पास जाते हैं तो वह पार्षद के लिए कहते हैं कि वह ही समाधान करेंगे। इस रवैये से जनता परेशान हो चुकी है।

read : जयपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च...आलाधिकारी रहे मौजूद, जानिए क्या है पूरा मामला
अपने रसूखदारों के पानी के पहुंचाता है
इस तरह दोनों एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे थे । लोगों का आरोप है कि पार्षद अपने रसूखदारों के पानी के टैंकर समय-समय पर पहुंचाता है और हम लोग पानी के लिए कहते हैं तो बोलता है टैंकर शाम तक आ जाएगा और ऐसी कई शाम गुजर जाती हैं लेकिन पानी का टैंकर नहीं आता है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद तेजेश शर्मा का कहना है कि मेरी कॉलोनियों ऐसी कोई पानी की समस्या नहीं है और अगर ऐसी बात है तो जानकारी लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
read : राजस्थान के बुजुर्ग नेताओं को कांग्रेस से मिल सकता है टिकट, क्योंकि इस दिग्गज ने दिया है ये बयान

Published on: