परिवार की पीड़ा का समाचार पढ़ा तो छात्रावास के पूर्व छात्रों ने व्हाट्सएेप गु्रप पर मुहिम शुरू की। मात्र तीन दिन के भीतर ही 2,22300 रुपए एकत्र कर लिए। इसके बाद शनिवार को हॉस्टल के पूर्व छात्र महेन्द्रप्रतापसिंह भाटी गिराब (आरएएस), कुलदीपसिंह देणोक, हिरेन्द्रसिंह डांवरा, श्रवणसिंह बारू, दशरथसिंह लाम्बा, गोरधनसिंह पीपरली, सवाईसिंह सारूण्डा, रविन्दसिंह राणावत साण्डेराव, थानसिंह पीपरली, राजूसिंह भोजास, जेठूसिंह भूण्डोल ने जयपुर जाकर नरपतसिंह की पत्नी सरोज को सहयोग राशि सुपुर्द की। इलाज में अधिक राशि जरूरत होने पर और सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।