राज्य के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की भीड़ को देखकर यह सवाल लाजिमी है कि आखिर अस्पतालों में यह कतार कब खत्म होगी। मथुरादास माथुर अस्पताल पर मरीजों का खासा दबाव रहता है। यहां औसत 4 हजार मरीजों का ओपीडी रहता है। सुुबह 8 बजे से ही मरीजों की कतार दिखाई दे रही है, जो ओपीडी समाप्त होने तक कतार के हालात रहते हैं। पत्रिका टीम ने शहर के प्रमुख तीनों अस्पताल-एमडीएम, एमजीएच और उम्मेद अस्पताल का जायजा लिया तो हर जगह कतार ही कतार दिखाई दी। पत्रिका टीम को देख कतार में लगे मरीज और उनके परिजनों की पीड़ा छलक पड़ी।