10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: बादलों ने बदली राह, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की आशंका
Play video

Jodhpur: बादलों ने बदली राह, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

- बरसाती बादलों से मौसम रहा सुहाना - जयपुर और आसपास के उत्तरी इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद
Google source verification

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बरसाती बादलों का मौसम रहा। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर में उमस रही। उधर, बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से झारखण्ड सहित आस-पास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्व व उत्तरी-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे पूर्वी राजस्थान में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। सिस्टम की दिशा उत्तरी-पूर्वी हो जाने से जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में कोई खास बरसात नहीं होगी। यहां गर्जना के साथ बौछारें गिर सकती है। राजधानी जयपुर और आसपास के उत्तरी इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। हवा में 80 फीसदी नमी होने से मौसम खुशगवार बना रहा। दिन बढऩे के साथ हल्की उमस भी व्याप्त हो गई। दोपहर में तापमान 31.7 डिग्री रहा। पारा कम रहने से तपिश से कुछ राहत मिली। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में उमस भरी तपिश बनी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 26.5 व दिन का 34.2 डिग्री रहा।