जयपुर

बड़ी खबर : राजस्थान में हुई पेट्रोल के दामों में कटौती, अब ऐसे सस्ते होंगे पेट्रोल और डीजल!

बड़ी खबर : राजस्थान में हुई पेट्रोल के दामों में कटौती, अब ऐसे सस्ते होंगे पेट्रोल और डीजल!  
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 6:11 PM IST
petrol diesel
petrol diesel

जयपुर ।

प्रदेश में लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच अब प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। कर्नाटक चुनाव के दो दिन बाद पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर अब लगाम कसने की तैयारी हो चुकी है। प्रदेश में अब लगातार 5 दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी लगातार कटौती देखी जा रही है। जहां पेट्रोल अपने चार साल के सबसे उच्चतम स्तर 82 रुपए तक पहुंच गया था वहीं अब पेट्रोल की कीमतों में कमी के बाद यह 78 रुपए 66 पैसे प्रतिलीटर चल रहा है। दो दिनों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 50 पैसे की कमी देखी गई है। बता दें कि 16 जून 2017 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव हो रहा है।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आगे भी कम होना बताया जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने कच्चे तेल का उत्पादन एक लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने का ऐलान किया। इसी बीच भारत में भी कच्चे तेल के दामों में अगले कुछ दिनों में गिरावट आने के आसार हैं। इसी के साथ घरेलू बाजार में उभोक्ताओं को आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। 10 लाख बैरल तेल बाजार में आने से कच्चे तेल के दामों में भी नरमी आने की संभावना है इससे घरेलू बाजार में तेल के दाम में आने वाले दिनों में फर्क पड़ना तय है। इससे पेट्रोल-डीजल में भी अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है।

गौरतलब है कि भारत, अमेरिका और चीन ने तेल उत्पादन में कटौती के चलते अर्थव्यवस्था में को हो रहे नुकसान को देखते हुए ओपेक से तेल की आपूर्ति बढ़ाने को कहा था। भारत की अर्थव्यवस्था तेल के ऊंचे दामों की वजह से प्रभावित हो रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती होने से हर उपभोक्ता को राहत मिलेगी।

हाल में ही राजस्थान समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर जाकर आया है। पेट्रोल के भाव अपने चार साल के सबसे उच्चतम 84 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। अब पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती देखी जा रही है। पिछले 15 से 20 दिनों में राजस्थान में पेट्रोल में 2 रुपए से ज्यादा की कटौती देखी गई है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल 78 रुपए 66 पैसे/लीटर से बिक रहा है।


पिछले दिनों में पेट्रोल की कीमत
(जयपुर)

Jun 23, 2018 - 78.66₹/ltr

Jun 22, 2018 - 78.75₹/ltr

Jun 21, 2018 - 78.90₹/ltr

Jun 20, 2018 - 79.01₹/ltr

Jun 19, 2018 - 79.30₹/ltr

Jun 18, 2018 - 79.65₹/ltr

Jun 17, 2018 - 80.09₹/ltr

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना