नर्इ दिल्ली। घरेलू तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता को राहत देती हुर्इ दिखार्इ दे रही हैं। इंडियन आॅयल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज एक बार फिर पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती की गर्इ है। आज कर्इ शहरों में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे तक की कटौती हुर्इ है। वहीं डीजल की दाम की बात करें तो इसमें भी 11 पैसे की कटौती की गर्इ है। हलांकि आज मुंबर्इ में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिल रही है। यहां आज पेट्रोल आैर डीजल के दाम में 14 पैसे की कटौती की गर्इ है। पिछले कुछ दिनों से तेल कंपनियां या तो तेल के दामों के कटौती कर रही हैं या फिर स्थिर रख रही हैं। एेसे में लोगों को हल्की राहत मिलती हुए दिखार्इ दे रही है। इसके पहले 29 मर्इ को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम अपने सबसे उच्चतम स्तर पर था। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की नर्इ दरें।