14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 पैसे तक कम हुआ पेट्रोल के दाम, 11 पैसे कम हुर्इ डीजल की कीमत

23 जून यानी शनिवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों राहत देते हुए पेट्रोल पर 13 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल पर 11 पैसे तक की राहत दी है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 23, 2018

Petrol-diesel price

13 पैसे तक कम हुआ पेट्रोल के दाम, 11 पैसे कम हुर्इ डीजल की कीमत

नर्इ दिल्ली। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों राहत देते हुए पेट्रोल पर 13 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल पर 11 पैसे तक की राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि पेट्रोललियम कंपनियां पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों को रुक-रुककर कम कर रही थी। पिछले दो दिनों की कटौती लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आर्इ है। वहीं अब 29 मर्इ के बाद से पेट्रोल के दाम 3 रुपए तक कम हो चुके हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।

आज पेट्रोल के दामों में मिली राहत
आज यानी शनिवार 23 जून को पेट्रोल के दामों में राहत दी गर्इ। महानगरों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती के साथ पेट्रोल के दाम दिल्ली में 75.93 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं। वहीं कोलकाता आैर चेन्नर्इ में भी पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की कटौती हुर्इ है। जहां कोलकाता में पेट्रोल 78.61 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 78.80 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं। सबसे ज्यादा कटौती मुंबर्इ में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम 83.16 आ गए हैं।

आज कुछ इस तरह रहे पेट्रोल-डीजल के दाम








































शहरपेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर)डीजल (रुपए प्रति लीटर)कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर)
दिल्ली75.93967.617
कोलकाता78.61970.167
मुंबर्इ83.161371.8711
चेन्नर्इ78.80971.368


डीजल में भी हुर्इ कटौती

वहीं दूसरी आेर डीजल के दामों में भी लोगों को राहत दी गर्इ है। महानगरों में दिल्ली आैर कोलकाता में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिससे दिल्ली में डीजल 67.61 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं कोलकाता में 70.16 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं। वहीं दूसरी आेर चेन्नर्इ में 8 पैसे प्रति लीटर कम होने से दाम 71.36 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। अगर बात मुंबर्इ की करें तो वहां पर सबसे ज्यादा दाम कम हुए हैं। मुंबर्इ में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिससे वहां पर डीजल के दाम 71.87 रुपए प्रति लीटर आ गए हैं।

अब तक कितने कम हुए
पेट्रोल के दामों में कटौती का सिलसिला 29 मर्इ के बाद से शुरू हुआ था। जिसके बाद से बादस्तूर जारी है। जहां एक आेर दिल्ली में पेट्रोल के दाम अब 2.5 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं। वहीं दूसरी आेर कोलकाता में 2.9 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में अब तक 3.08 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। वहीं चेन्नर्इ में 2.63 रुपए प्रति लीटर कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल के दाम में 1.7 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 1.7 रुपए प्रति लीटर, मुंबर्इ में 1.92 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 1.82 रुपए प्रति लीटर दाम कम हो चुके हैं।

29 मर्इ से अब तक इतने कम हुए पेट्रोल आैर डीजल के दाम






























शहरपेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली2.51.7
कोलकाता2.91.7
मुंबर्इ3.081.92
चेन्नर्इ2.631.82