जयपुर

LPG Crisis in Rajasthan : सरकारी दावा- ‘एक WhatsApp या Missed Call पर घर बैठे बुक कराएं सिलेंडर, Indane, HP और Bharatgas के हेल्पलाइन नंबर्स जारी 

सरकार के दावों की मानें तो अब राजस्थान के करोड़ों उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए न तो एजेंसी के चक्कर काटने होंगे और न ही घंटों धूप में खड़ा होना पड़ेगा। सरकार ने तीनों प्रमुख गैस कंपनियों के लिए 'स्मार्ट बुकिंग' का नया रोडमैप जारी कर दिया है।

2 min read
Mar 14, 2026

राजस्थान में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मचे 'हाहाकार' के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आमजन के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। प्रदेश के कई जिलों जैसे जयपुर, जोधपुर और अलवर में उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडर के लिए परेशान होने की शिकायतों के बाद सरकार ने डिजिटल बुकिंग के विशेष नंबर जारी किए हैं। सरकार का दावा है कि इन माध्यमों का उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को गैस वितरक यानी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी और रिफिल की बुकिंग पहले से अधिक तेज और पारदर्शी होगी।

ये भी पढ़ें

LPG Gas Cylinder Crisis in Rajasthan : ‘ग्राउंड ज़ीरो’ पर हालात हो रहे खराब- लोग परेशान, लेकिन ‘AC कमरों’ में बैठे मंत्री-अफसर कह रहे ‘ऑल इज़ वेल’, जानें ताज़ा हालात   

राजस्थान में 'पैनिक बुकिंग' रोकने की नई रणनीति

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के रसद विभाग और गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग इस डर में हैं कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध के कारण सप्लाई बंद ना हो जाए। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि 'घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।' इसका मुख्य उद्देश्य एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ को कम करना और बिचौलियों के 'ब्लैक' खेल को खत्म करना है।

'स्मार्ट बुकिंग': WhatsApp और मिस्ड कॉल से समाधान

सरकार ने इंडेन (Indane), एचपी (HP) और भारत गैस (Bharatgas) के लिए अलग-अलग डिजिटल चैनल सक्रिय किए हैं। राजस्थान के उपभोक्ता भी अब निम्नलिखित तरीकों से बुकिंग कर सकते हैं:

भारत गैस (Bharatgas) के उपभोक्ता:

  • WhatsApp: 1800 22 4344 पर 'Hi' लिखकर भेजें।
  • Missed Call: 7710955555 पर कॉल करें।
  • IVRS (फोन बैंकिंग): 7715012345
  • App/Web: Hello BPCL ऐप या my.ebharatgas.com

इंडेन गैस (Indane Gas) के उपभोक्ता:

  • WhatsApp: 7588888824 पर मैसेज करें।
  • Missed Call: 8454955555 (नया रिफिल बुक करने का सबसे आसान तरीका)।
  • IVRS: 7718955555
  • App/Web: Indian Oil One ऐप या cx.indianoil.in

एचपी गैस (HP Gas) के उपभोक्ता:

  • WhatsApp: 9222201122
  • Missed Call: 9493602222
  • IVRS: 8888823456
  • App/Web: HP Pay ऐप या myhpgas.in

सरकार ने सख्त लहजे में कहा है कि उपभोक्ताओं को एजेंसियों पर घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं है, वे केवल इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

भजनलाल सरकार का 'विजिलेंस' पहरा

राजस्थान में गैस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में रसद विभाग की टीमें सक्रिय हैं। जिलों के रसद अधिकारियों (DSO) को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन नए नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी बिना किसी डर के घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकें। मंत्री सुमित गोदारा ने भी आश्वासन दिया है कि अगले 2-3 दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

सतर्कता यूनिट तथा विशेष प्रवर्तन दल का गठन

एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध भण्डारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला सतर्कता यूनिट तथा विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। यह दल घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में कमी, अवैध संग्रहण तथा ऊंचे दामों पर बिक्री जैसी गतिविधियों की निगरानी कर रहा है।

जयपुर जिला प्रशासन ने भी नम्बर्स किए जारी

घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पूर्ववत निर्बाध, सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन जयपुर द्वारा आमजन की शिकायतों के समाधान हेतु जिला स्तर पर 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2209016 है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग की हेल्पलाइन 14435 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : LPG गैस किल्लत पर मच रही खलबली, अब भजनलाल सरकार का आया ये ‘जवाब’

Updated on:
14 Mar 2026 11:18 am
Published on:
14 Mar 2026 11:16 am
Also Read
View All

अगली खबर