जयपुर

Gen-Z के पोस्टरों में दिखा गुस्सा, बारिश के बीच भी गूंजे नारे, जयपुर के पत्रिका गेट पर प्रदर्शन जारी, देखें तस्वीरें

जयपुर के पत्रिका गेट पर पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का प्रदर्शन बारिश के बीच भी जारी रहा। जेन-जी स्टाइल के पोस्टरों, नारों और व्यंग्य के जरिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
2 min read
Jul 25, 2026
Jaipur Student Protest Photos
जयपुर के पत्रिका गेट पर हो रहा प्रदर्शन (फोटो: पत्रिका)

Student Protest At Patrika Gate Jaipur: ‘पेपर लीक फास्टर देन मैगी कुक’, ‘छोटी बच्ची हो क्या?’ और ‘चेंज बिगिन्स व्हेन वी रिफ्यूज टू स्टे साइलेंट’… जैसे जेन-जी स्लैंग, तीखे व्यंग्य और अनोखे पोस्टरों के जरिये युवाओं ने शुक्रवार को पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। जवाहर सर्कल स्थित पत्रिका गेट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार रात तक जारी रहा। तेज बारिश के बावजूद युवा अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। शाम को भीड़ बढ़ने से जवाहर सर्कल के आसपास ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। शुरुआत में करीब 200 से 300 युवाओं की मौजूदगी से शुरू हुआ यह आंदोलन शाम होते-होते तीन से चार गुना बड़ा हो गया।

बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन (फोटो: पत्रिका)

हाथों में संविधान व भगत सिंह की तस्वीर, व्यंग्यात्मक पोस्टर बने आकर्षण

प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हाथों में संविधान की प्रतियां, डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र दिखाई दिए। वहीं प्रधानमंत्री, इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी और शिक्षा मंत्री पर केंद्रित व्यंग्यात्मक पोस्टर भी नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने ‘जय भीम’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाकर एकजुटता दिखाई। कई युवाओं ने गीतों और कविताओं के माध्यम से भी अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन का फोटो: पत्रिका

जंतर-मंतर की तर्ज पर समर्थन, सोशल मीडिया से पहुंचा खाना-पानी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की तर्ज पर इस प्रदर्शन को भी आम जनता का भरपूर समर्थन मिला। जो लोग सीधे मौके पर नहीं पहुंच सके, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारियों के लिए ऑनलाइन खाना, पानी की बोतलें, समोसे और अन्य खाद्य सामग्रियां भिजवाकर अपना समर्थन जताया।

महिला पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचीं कुछ महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया कि भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें घेरने और वहां से जबरन हटाने का प्रयास किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद कुछ युवकों के पीछे भागने से कुछ देर के लिए असुरक्षा का माहौल बन गया।

पोस्टर हाथ में लेकर कर रहे प्रदर्शन (फोटो: पत्रिका)

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र नेता का अनशन जारी

उधर, राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शुभम ने कहा कि यह आंदोलन देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और सम्मान की लड़ाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक अनशन और आंदोलन पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

Updated on:
25 Jul 2026 08:33 am
Published on:
25 Jul 2026 08:31 am
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया