जयपुर

PM Kisan Yojana: राजस्थान के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते मिलेगा 22वीं किस्त का पैसा

PM Kisan 22nd Installment: राजस्थान के 66 लाख समेत देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, सरकार ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि 13 मार्च 2026 को पीएम मोदी असम दौरे के दौरान 22वीं किस्त के 2000 रुपए जारी करेंगे। बजट और होली के बाद यह किसानों के लिए बड़ी सौगात है।

2 min read
Mar 10, 2026
(File Photo)

PM Kisan 13 March Update: राजस्थान समेत देश के करोड़ों किसानों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। बजट 2026 और होली का त्योहार बीतने के बाद, जो सवाल हर किसान के मन में था कि अगली किस्त कब आएगी?, उसका जवाब सरकार ने आधिकारिक तौर पर दे दिया है।

राजस्थान में 66 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि किस्त फरवरी के अंत में आएगी, लेकिन अब सरकार ने 'एक्स' पर आधिकारिक घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: चुनाव लड़ने की छूट, पर सरकारी नौकरी में ‘नो एंट्री’; 2 से ज्यादा बच्चे होने पर इन योजनाओं का लाभ भी बंद

बता दें कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार दौरे के दौरान एक सिंगल क्लिक से देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

होली के बाद मिली बड़ी सौगात

किसानों को उम्मीद थी कि बजट 2026 के तुरंत बाद या होली के शुभ अवसर पर सरकार यह तोहफा देगी। हालांकि, तकनीकी प्रक्रियाओं और आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण इसमें थोड़ा विलंब हुआ। अब 13 मार्च की तारीख तय होने से राजस्थान के मरूस्थली इलाकों से लेकर हाड़ौती के खेतों तक खुशी की लहर है।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त, 3 जरूरी काम तुरंत करें

भले ही सरकार ने तारीख का एलान कर दिया है, लेकिन राजस्थान के हजारों किसान ऐसे भी हो सकते हैं, जिन्हें यह पैसा न मिले। अगर आपने नीचे दिए गए काम नहीं किए हैं, तो आपकी 22वीं किस्त रुक सकती है।

e-KYC अनिवार्य: बिना ई-केवाईसी के पैसा खाते में नहीं आएगा। इसे पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर तुरंत पूरा करें।

फार्मर आईडी: सरकार ने अब पारदिर्शता के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया है।

भूमि सत्यापन: अगर आपके रिकॉर्ड में भूमि सत्यापन 'No' दिखा रहा है, तो किस्त अटक जाएगी।

बैंक अकाउंट लिंकिंग: आपका आधार कार्ड बैंक खाते और DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना जरूरी है।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

राजस्थान के किसान भाई घर बैठे चेक कर सकते हैं कि उन्हें 13 मार्च को पैसा मिलेगा या नहीं…

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
  • यहां चेक करें कि आपकी Eligibility Status में e-KYC और Land Seeding पर 'Yes' लिखा है या नहीं।

योजना का सफर: 2019 से अब तक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बीज, उर्वरक और खेती की अन्य छोटी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना है।

सरकार हर साल 3 किस्तों में कुल 6,000 रुपए सीधे किसानों के खाते में भेजती है। 13 मार्च का दिन भारतीय कृषि जगत के लिए उत्सव जैसा होगा। राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए यह 2000 रुपए की राशि खेती-बाड़ी के कामों में बड़ी मदद साबित होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में शादी की उम्र पर बड़ा फैसला, अब इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर मिलेगी 100% की छूट
Updated on:
11 Mar 2026 10:17 am
Published on:
10 Mar 2026 10:56 am
Also Read
View All