
जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन की कार का राजस्थान के बारां के अटरू में सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि जिस कार में जशोदा बेन बैठीं थीं उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
इस भीषण हादसे में जशोदाबेन और उनके साथ सवार अन्य दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद जशोदाबेन के परिचितों का कहना है कि अहमदाबाद के लिए निकलने से ठीक पहले जशोदाबेन ने भगवान् की पूजा अर्चना की थी। परिचित बताते हैं कि इस भीषण हादसे में जशोदा बेन की जान बचने की सबसे बड़ी वजह वही पूजा-अर्चना बनी है। भगवान की कृपा से ही वो सुरक्षित हैं। सफर पर निकलने से ठीक पहले उनकी पूजा-पाठ उनके काम आ गई।
दरअसल, हादसे के बाद बेगूं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन के परिचितों के बीच इस बात को लेकर चर्चा रही। जशोदाबेन एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अहमदाबाद की ओर लौट रहीं थीं। बेंगू के पास कटुन्दा मोड़ पर आगे चल रहे एक ट्रोले ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार गार्ड की मौत हो गई, लेकिन जशोदाबेन सुरक्षित बच गई। इस हादसे में उनके सुरक्षित बचने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि वो धार्मिक प्रवृति की इंसान हैं। उनके दैनिक क्रिया-कलापों में आधे से ज्यादा समय पूजा-पाठ में निकलता है। उनको लेकर हमेशा खबरें भी यही आती हैं कि वो आज इस मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंची हैं।
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद लौटने से पहले उऩ्होंने मां के दरबार में माथा टेका था। जब इन्हीं परिचितों को उनकी कार के हादसे का शिकार होने की खबर मिली तब ये लोग उनके सकुशल सुरक्षित और स्वस्थ्य रहने की कामना करने लगे। वहीं कुछ महिलाएं यह भी बात कर रही थी, कि भगवान ने उन्हें बचा लिया। वो भगवान में इतना विश्वास रखती हैं तो भगवान ने भी उनकी सुरक्षा की है।