जयपुर

Dushyant Sharma Murder Case : बाॅयफ्रेंड की हत्या करने वाली प्रिया सेठ को जेल में हुआ प्यार, आज हनुमान से रचाएगी शादी

Dushyant Sharma Murder Case : हनीट्रैप में फंसाकर बाॅयफ्रेंड की हत्या कर शव सूटकेस में बंद करने की सनसनीखेज वारदात करने वाली प्रिया सेठ की खुली जेल में ही बंद हनुमान प्रसाद से शुक्रवार को शादी होगी।
less than 1 minute read
Priya Seth who murdered her boyfriend Dushyant Sharma fell in love in jail Today she will get married to Hanuman
प्रिया सेठ। फोटो पत्रिका

Dushyant Sharma Murder Case : हनीट्रैप में फंसाकर बाॅयफ्रेंड की हत्या कर शव सूटकेस में बंद करने की सनसनीखेज वारदात करने वाली प्रिया सेठ की खुली जेल में ही बंद हनुमान प्रसाद से शुक्रवार को शादी होगी। खुली जेल में रह रही प्रिया सेठ व हनुमान प्रसाद ने शादी के लिए पैरोल मांगी थी, जो उन्हें मिल गई और वे पैरोल पर बाहर आ गए।

प्रिया सेठ ने पिछले दिनों पैरोल पर रिहाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने यह कहकर निस्तारित कर दिया कि सरकार के संबंधित अधिकारी पैरोल मंजूर करने के प्रार्थना पत्र पर सात दिन में निर्णय करें।

दोनों खुली जेल में काट रहे हैं सजा

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने प्रिया सेठ व हनुमान प्रसाद को पैरोल पर छोड़ने के आदेश जारी किए। दोनों खुली जेल में रहकर सजा काट रहे हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ काट रही है सजा

गौरतलब है कि प्रिया सेठ ने झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर आमेर क्षेत्र में फेंक दिया था। हत्या के बाद भी दुष्यंत के पिता को फिरौती के लिए ब्लैकमेल किया गया। इस अपराध में शामिल दीक्षांत कामरा भी सजा काट रहा है, जो प्रिया सेठ का पूर्व में बॉयफ्रेंड रह चुका था। वहीं हनुमान प्रसाद शादीशुदा प्रेमिका के पति की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उसकी प्रेमिका भी पति की हत्या के मामले में सजा काट रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
23 Jan 2026 07:07 am