जयपुर

Rail Passengers Big Relief : 1 अप्रेल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, मथुरा के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

Rail Passengers Big Relief : खुशखबर। रेलवे की बड़ी सुविधा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से पुनः अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं गंगापुर सिटी-भरतपुर होकर मथुरा के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की गई है।
2 min read
Rail Passengers Big Relief bhagat ki kothi Jammu Tawi Express will run again till Jammu from 1 April Special superfast train starts for Mathura
फाइल फोटो पत्रिका

Rail Passengers Big Relief : खुशखबर। रेलवे की बड़ी सुविधा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से पुनः अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। जिससे जोधपुर, नागौर, बीकानेर, लालगढ़ सहित राज्य के कई स्टेशनों से जम्मू जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण एक ब्रिज में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पठानकोट रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था।

अब कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर मरम्मत और तकनीकी कार्य पूरा हो चुका है। इसलिए अब ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रेल से तथा 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रेल से संचालित होगी। इसके लिए अग्रिम आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है।

मथुरा के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए सोगरिया (कोटा)-मथुरा के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 22 मार्च 2026 से 12 अप्रेल 2026 तक तक किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 02921 प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी। यह 9. 28 बजे इंदरगढ़, 10 बजे सवाई माधोपुर, 10.45 बजे गंगापुर सिटी, 11.13 बजे श्रीमहावीरजी, 11.28 बजे हिंडौन सिटी, 11.48 बजे बयाना जंक्शन एवं 12.18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर दोपहर 14.05 बजे मथुरा पहुंचेगी।

मथुरा से सोगरिया (कोटा) जाने की टाइमिंग

इस तरह ट्रेन संख्या 02922 प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से शाम 5.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 5.38 बजे भरतपुर जंक्शन, 6.08 बजे बयाना जंक्शन, 6.33 बजे हिंडौन सिटी, 6. 45 बजे श्रीमहावीरजी, 7.13 बजे गंगापुरसिटी, 7.58 बजे सवाई माधोपुर, रात 8. 28 बजे इंदरगढ़ और रात 10.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन में डिब्बों की संख्या

इस विशेष ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 शयनयान, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी एवं 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित 22 डिब्बे होंगे।

भावनगर टर्मिनस ट्रेन एक जून तक रद्द रहेगी

जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द 6 ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 31 मई तक व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी।

Published on:
23 Mar 2026 10:20 am