जयपुर

रेलवे का बड़ा अलर्ट, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 10 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, जानें नाम

Railway Big Alert : रेलवे का बड़ा अलर्ट। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानें नाम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 7:25 AM IST
Railway Big Alert North Western Railway zone 10 trains Affected, know Names
फाइल फोटो पत्रिका

Railway Big Alert : उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखंड के मध्य एक पुल पर तकनीकी कार्य के चलते 22 नवंबर से दो दिन ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

10 ट्रेनों के नाम, जानें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 22 नवंबर को दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

मार्ग परिवर्तन दौरान यह दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इनके अलावा 22 नवंबर को जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी रवाना होगी। इसके अलावा बरेली-भुज ट्रेन 23 नवंबर को बरेली से रवाना होने के बाद साहिबाबाद स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

आंशिक रद्द रहेगी उदयपुर सिटी-खजुराहो

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी- खजुराहो- उदयपुर सिटी ट्रेन का संचालन आंशिक रद्द रहेगा। जिससे यात्रियों को दिक्कत होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन 23 नवंबर से 6 जनवरी तक, खजुराहो- उदयपुर सिटी ट्रेन 25 नवंबर से 8 जनवरी तक उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के मध्य ही संचालित होगी। कारण कि ये खजुराहो-आगरा कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Updated on:
24 Sep 2025, 7:25 AM IST
Published on: