Indian Railways : रेलवे का बड़ा फैसला। अब लालगढ़-पुरी व पुरी-जोधपुर ट्रेन बदले रूट से चलेगी। जानें क्या है इसकी वजह और किस रूट से चलेगी।
Indian Railways : रेलवे का बड़ा फैसला। अब पुरी-जोधपुर ट्रेन बदले रूट से चलेगी। पूर्वी तटीय रेलवे के सम्बलपुर स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के चलते लालगढ़-पुरी व पुरी-जोधपुर का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जोधपुर-पुरी ट्रेन 26 अप्रेल तक, लालगढ़-पुरी ट्रेन 27 अप्रेल तक, पुरी-जोधपुर ट्रेन व पुरी-लालगढ़ ट्रेन 30 अप्रेल तक परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर सिटी- सरला होकर ही संचालित होगी।
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 20471 लालगढ़-पुरी 27 अप्रैल तक (12 ट्रिप) बदले मार्ग सरला-सम्बलपुर सिटी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 20472 पुरी-लालगढ़ 30 अप्रैल तक (12 ट्रिप) बदले मार्ग सम्बलपुर सिटी-सरला होकर ही संचालित होगी।
पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 20813 पुरी-जोधपुर के परिवर्तित मार्ग की अवधि बढ़ाई गई है। अब यह ट्रेन 30 अप्रैल तक (12 ट्रिप) बदले मार्ग सम्बलपुर सिटी-सरला होकर चलेगी। ट्रेन 20814 जोधपुर-पुरी 26 अप्रैल तक (12 ट्रिप) बदले मार्ग सरला-सम्बलपुर सिटी होकर ही संचालित होगी।