जयपुर

Train News: 4 दिन रहेगा रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक, जयपुर आने-जाने वाली 30 ट्रेनों पर असर, यात्रियों को होगी परेशानी

Indian Railway News: जयपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते 23 से 26 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान करीब 30 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें रद्द भी रहेंगी।
3 min read
Jun 16, 2026
train news
ट्रेन। फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। यदि आपने 23 से 26 अक्टूबर के बीच रेल यात्रा की योजना बनाई है तो यह खबर आपके लिए है। जयपुर मंडल में मण्डावरिया-किशनगढ़ रेलखंड पर होने वाले तकनीकी कार्य के कारण चार दिन तक रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। असर जयपुर आने-जाने वाली करीब 30 ट्रेनों पर पड़ेगा। 6 ट्रेनें रद्द, 13 आंशिक रद्द और 8 ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया जाएगा। एक ट्रेन को रेगुलेट व दो ट्रेनों को री-शिड्यूल किया जाएगा।

यह वीडियो भी देखें

अधिकांश ट्रेनों का संचालन जयपुर की बजाय खातीपुरा, फुलेरा और अजमेर स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। 25 अक्टूबर को जयपुर-मारवाड़-जयपुर, अजमेर-सियालदाह, दौराई-गोड्डा, 26 अक्टूबर को सियालदाह-अजमेर और 27 अक्टूबर को गोड्डा-दौराई ट्रेनें प्रारम्भिक स्टेशन से ही रद्द रहेंगी।

खातीपुरा से आवाजाही

24 अक्टूबर को जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, 25 अक्टूबर को अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, आगराफोर्ट-अजमेर -आगराफोर्ट ट्रेन, नई दिल्ली- दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस खातीपुरा स्टेशन से ही आवाजाही करेगी। 23 अक्टूबर को हैदराबाद-जयपुर ट्रेन, 24 अक्टूबर को जबलपुर-अजमेर ट्रेन, 25 अक्टूबर को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन, अजमेर-जबलपुर ट्रेन,जयपुर-हैदराबाद ट्रेन अजमेर से ही आवाजाही करेगी।

25 अक्टूबर को रेवाड़ी-मदार ट्रेन फुलेरा तक ही चलेगी। वहीं 24 अक्टूबर को श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस,पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन व 25 अक्टूबर को जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस,चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक बदले रूट से चलेगी।

यह ट्रेनें होगी रेगुलेट और री-शेड्यूल

25 अक्टूबर को बरेली-भुज रेलसेवा एक्सप्रेस रेगुलेट होगी जबकि, इसी दिन मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन मदार से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट देरी से व अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

विस्तृत रिपोर्ट

गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी और नरैना, किशनगढ , अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अक्टूबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी और किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, पाली-मारवाड, लूनी व भगत की कोठी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अक्टूबर को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी और अजमेर व ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अक्टूबर को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी और ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा 25 अक्टूबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी और भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 25 अक्टूबर को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-डेगाना-जोधपुर-मारवाड होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी और किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 14702 बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन 24 अक्टूबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर-डेगाना-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी और सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ व नरैना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन 25 अक्टूबर को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग मारवाड-जोधपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी और सोजत रोड, ब्यावर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

Updated on:
16 Jun 2026 09:39 pm
Published on:
16 Jun 2026 09:39 pm