जयपुर

Rajasthan : रेलवे का बड़ा अलर्ट, 2 ट्रेन रहेंगी आंशिक रद्द, गोगामेड़ी व रामदेवरा मेले के लिए स्पेशल ट्रेन का तोहफा

Rajasthan : रेलवे का बड़ा अलर्ट। दो ट्रेन आंशिक रद्द रहेंगी व एक रीशेड्यूल होगी। साथ ही रेलवे गोगामेड़ी मेले के लिए दो जोड़ी व रामदेवरा मेले के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगी। जानें पूरा शेड्यूल।
less than 1 minute read
Railways Big Alert two trains partially cancelled Gogamedi and Ramdevra fair special train gift
रेलवे का बड़ा अलर्ट। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : रेलवे का बड़ा अलर्ट। राजकोट मण्डल के लाखाबावल-पीपली-कानालुस रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नाथद्वारा-ओखा ट्रेन 21 अगस्त को राजकोट-ओखा के मध्य, ओखा-देहरादून ट्रेन 22 अगस्त को ओखा-जामनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा पोरबंदर-मुजफरपुर ट्रेन 22 अगस्त को पोरबंदर से 1 घंटे 10 मिनट की देरी से रवाना होगी।

गोगामेड़ी मेला : दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलेंगी

रेलवे ने गोगामेड़ी मेले के चलते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दो जोड़ी हनुमानगढ़-सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 18 अगस्त तक संचालित होंगी। आवाजाही के दौरान ये ट्रेनें हनुमानगढ़ टाउन, एलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी व तहसील भादरा स्टेशन पर ठहराव करेंगी।

रामदेवरा मेला : तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगी

रामदेवरा मेले के दौरान रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रीगंगानगर-पोकरण- श्रीगंगानगर मेला स्पेशल ट्रेन, लालगढ़-रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 3 सितबर तक और भगत की कोठी (जोधपुर)-रामदेवरा -भगत की कोठी (जोधपुर) मेला स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से 7 सितबर तक संचालित होगी।

Updated on:
12 Aug 2025 08:48 am
Published on:
12 Aug 2025 08:48 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत