जयपुर

Rajasthan Pensioners : राजस्थान में 14.84 लाख पेंशनर्स ने नहीं करवाया सत्यापन, विभाग चिंतित, वेरिफिकेशन के लिए बनाई नई योजना

Rajasthan Pensioners : राजस्थान में 14.84 लाख पेंशनर्स ने सामाजिक पेंशन के लिए अपना सत्यापन नहीं करवाया है। जिस वजह से उन्हें पेशन नहीं मिलेगी। इससे निपटने के लिए विभाग ने नई योजना बनाई है। जिसके तहत सभी जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Pensioners : राजस्थान में 14.84 लाख पेंशनर्स ने सामाजिक पेंशन के लिए अपना सत्यापन नहीं करवाया है। इसके कारण इनकी पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। अब सरकार ने ऐसे पेंशनर्स के घर-घर पहुंचकर सत्यापन करवाना शुरू कर दिया है, जिन्हें सत्यापन में परेशानी आ रही है। इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाकर फील्ड कार्मिकों से पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन करवाने को पत्र लिखा है।

फील्ड कार्मिक वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले 14.84 लाख पेंशनर्स से मिलकर सत्यापन करवाएंगे। जिन पेंशनर्स के फिंगर प्रिन्ट, फेस रिकग्नेश्न आरडी ऐप आदि से सत्यापन नहीं हो रहा है, ऐसी स्थिति में फील्ड कार्मिक ओटीपी के माध्यम से शत प्रतिशत सत्यापन करवाएंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट से जयपुर की जनता को है बहुत उम्मीदें, रिपोर्ट पढ़ें

जयपुर में सबसे बड़ी चुनौती

विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में सबसे अधिक 1,38,994 पेंशनर्स हैं, जिन्होंने अभी सत्यापन नहीं करवाया है। इसमें 1,32,154 पेंशनर्स राज्य योजना और 6840 पेंशनर्स केन्द्र की योजनाओं के शामिल हैं। राज्य योजनाओं में 75696 वृद्धजन, 42510 एकल नारी, 11597 विशेष योग्यजन व 2351 कृषक वृद्धजन पेंशनर्स का सत्यापन नहीं हो पाया है। जबकि केन्द्र की योजनाओं में 3688 वृद्धजन, 3040 विधवा और 112 दिव्यांग पेंशनर्स ने अपना सत्यापन नहीं करवाया है।

कहां कितने पेंशनर्स का सत्यापन बाकी (31 जनवरी तक)

जिला - पेंशनर्स की संख्या
जयपुर - 1,38,994
जालोर - 66,880
जैसलमेर - 66880
जोधपुर - 66,053
नागौर - 59669
भीलवाड़ा - 55,219
सीकर - 52,566
चित्तौड़गढ़ - 51104
पाली - 50481।

ये भी पढ़ें

Valentine’s Week : एक बार फिर याद आ गई सचिन पायलट की लव स्टोरी, जानें क्यों हुई थी चर्चित

Published on:
09 Feb 2026 09:22 am
Also Read
View All

अगली खबर