जयपुर

RAS Transfer List: राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अहम विभागों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।
2 min read
May 13, 2026
Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 187 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार जसवंत सिंह को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर से स्थानांतरित कर पंचायती राज विभाग जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव पंचायती राज विभाग लगाया गया है। वहीं गोपाल राम बिरदा, जो बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त एवं उपनिवेशन-कम-राजस्व अपील अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जवाहर कला केंद्र जयपुर में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

परशुराम धानका को झुंझुनूं भेजा गया

परशुराम धानका को टोंक से झुंझुनूं भेजा गया है। वे टोंक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक और महात्मा गांधी नरेगा योजना के पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें झुंझुनूं जिला परिषद में इसी जिम्मेदारी के साथ पदस्थापित किया गया है। यह पद उन्हें कैलाश चंद्र यादव के स्थान पर दिया गया है।

सुरेश कुमार नवल का भरतपुर से जयपुर ट्रांसफर

इसी प्रकार भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव सुरेश कुमार नवल को राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन जयपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)-1 नियुक्त किया गया है। अरविंद सारस्वत को खान विभाग जयपुर में संयुक्त शासन सचिव से बीकानेर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त लगाया गया है। वहीं निदेशक, गोपालन जयपुर के पद पर कार्यरत पंकज कुमार ओझा को सामान्य न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है।

यहां देखें RAS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट :

डॉ. ज्योति चौहान संयुक्त शासन सचिव नियुक्त

परिवहन निगम जयपुर में कार्यकारी निदेशक (यातायात) के पद पर कार्यरत डॉ. ज्योति चौहान को चिकित्सा शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर में संयुक्त शासन सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव को कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

अनुराधा गोयल का पूर्व स्थानांतरण निरस्त

आदेश के अंत में कार्मिक विभाग ने एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की जानकारी भी दी है। विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के तहत अनुराधा गोयल, आरएएस, अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त, गृह विभाग जयपुर से शासन सचिव, कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग जयपुर के पद पर किए गए स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उनका पूर्व आदेश अब प्रभावी नहीं रहेगा।

Updated on:
13 May 2026 11:08 pm
Published on:
13 May 2026 11:05 pm