जयपुर

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: OMR शीट में हेरफेर का आरोप, बोर्ड ने 1.45 लाख शीट सार्वजनिक कर दी खुली चुनौती, नहीं मिला कोई सबूत

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नतीजों पर उठे सवालों के बीच कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1.45 लाख अभ्यर्थियों की OMR शीट वेबसाइट पर जारी कर दी है। बोर्ड ने एक महीने में प्रमाण सहित शिकायत मांगी है। अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं।
less than 1 minute read
Feb 16, 2026
Rajasthan 4th Grade Recruitment
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: OMR शीट में हेरफेर का आरोप (पत्रिका फाइल फोटो)

Rajasthan 4th Grade Recruitment: जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर प्रदेश में हलचल तेज है। हाई कटऑफ और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद बेरोजगार युवाओं ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि आरोपों के बीच बोर्ड ने एक लाख 45 हजार चयनित अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। बोर्ड का तर्क है कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा हुआ है तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित शिकायत दर्ज कराएं। ओएमआर शीट सार्वजनिक किए जाने के दस दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी अभ्यर्थी या संगठन की ओर से ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

बोर्ड ने इस संबंध में एक महीने का समय निर्धारित किया है, ताकि कोई भी इच्छुक पक्ष दस्तावेजी प्रमाण पेश कर सके। आरोपों के बाद बोर्ड ने कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किया गया है।

आगामी भर्तियों में भी ओएमआर सार्वजनिक

बोर्ड का कहना है कि पारदर्शिता के लिए भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में भी ओएमआर शीट सार्वजनिक की जाएंगी। इससे न केवल चयन प्रक्रिया में विश्वास बढ़ेगा, बल्कि विवादों की स्थिति में त्वरित जांच भी संभव हो सकेगी।

अभी तक कोई भी प्रमाण नहीं दे पाया

बोर्ड पर आरोप लगाए गए थे कि भर्ती की ओएमआर शीट में हेर-फेर की गई है। हमने शीट सार्वजनिक की है। अभी तक कोई भी प्रमाण नहीं दे पाया है।
-आलोक राज, अध्यक्ष राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

Updated on:
16 Feb 2026 09:18 am
Published on:
16 Feb 2026 09:18 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?