जयपुर

काल के ग्रास में समाए 8 लोग: टुकड़े-टुकड़े हो गई लाशें, खौफनाक मंजर देखकर सिहर उठे लोग

राजस्थान के जयपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2023, 4:38 PM IST
Rajasthan Accident : 8 people died in dudu road accident

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि दूदू थाना क्षेत्र के रामनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर का टायर फट गया। इससे टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर कूदते हुए सामने से आ रही कार पर पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।

मृतकों में 4 पुरुष, दो महिला और 2 बच्चे है। एक बच्चा घायल है। कार में 9 लोग सवार थे, जबकि कार 5 सीटर है। मृतक जयुपर जिले के फागी निवासी बताए जा रहे हैं। जैसे ही हादसे के बारे में लोगों को पता चला मौके पर भीड़ लग गई। जिसने भी हादसे का मंजर देखा। सिहर गया। कुछ लोग तो हालात देखकर बदहवास हो गए। कार में दबी लाशें देखकर हर कोई ये ही कह रहा था हे भगवान ऐसा किसी के साथ नहीं हो।

ये हुए हादसे का शिकार
हृदय विदारक हादसे में फागी में निवासी हसीना पत्नी हनीफ (25), इसराइल पुत्र हनीफ (27), फरजाना पत्नी इसराइल (27), मुराद पुत्र हनीफ (21), रोहिना पुत्री इसराइज (6), शकील पुत्र तोफिक (30), सोनू पुत्र सलीम (14), सेरान पुत्र इसराइल (3) की मौत हो गई। इनमें दामाद शकील मध्यप्रदेश का निवासी था। जबकि अन्य मृतक फागी के एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण सड़क हादसाः कार पर टैंकर पलटा, आठ लोगों की मौत

याद आया 2017 का दर्दनाक हादसा
इस हादसे ने जयपुर में 2017 में हुए सड़क हादसे की याद ताजा कर दी। दरअसल, जून 2017 में जयपुर के चोमूं हाउस सर्किल पर कार पर नमक से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की दबने से मौत हो गई थी। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता था कि कार बिलकुल पिचक गई थी।

Updated on:
4 May 2023, 4:38 PM IST
Published on: