29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे में 8 लोगों की मौत: जिसने भी देखा मंजर, यही बोला हे भगवान ये क्या किया….

राजस्थान में जयपुर—अजमेर हाईवे पर एक टैंकर आठ लोगों के लिए काल बनकर आया और कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस किसी ने भी इस हादसे को देखा उसके मुंह से बस यही निकला, हे राम ये क्या किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 4 May 2023, 3:35 PM IST

हादसे में 8 लोगों की मौत:

हादसे में 8 लोगों की मौत:

जयपुर. राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक टैंकर आठ लोगों के लिए काल बनकर आया और कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस किसी ने भी इस हादसे को देखा उसके मुंह से बस यही निकला, हे राम ये क्या किया। मामला गुरूवार दोपहर का है। जब दूदू के पास रामनगर के पास एक चलती कार के पास पहुंचे टैंकर का अचालक टायर फट गया और वह कार पर पलट गया।

कराहने की आती रही आवाजें
यहां हाईवे पर मौजूद काश्तकार भैरोराम ने बताया कि सब कुछ सामान्य सा चल रहा था कि अचानक सामने की तरफ से जोरदार आवाज आई, उधर की तरफ देखा तो एक टैंकर कार पर पलट गया था। वहां तक पहुंचा तो कई लोग पहुंच चुके थे, कार टैंकर ने नीचे दबी थी। लोगों के कराहने की आवाजें आ रही थी।

चालक ने बचने की कोशिश
मौके पर खड़े अन्य वाहन चालक राजेन्द्र ने बताया कि, सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। मैं कार के पीछे था। अचानक सामने से आता हुआ टैंकर डिवाइडर तोड़कर काफी दूर घिसटता हुआ इधर की तरफ कार पर पलट गया। टकराने से पहले कार में सवार लोगों की चीख सुनाई दी, चालक ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन, टैंकर उस पर आकर पलट गया। बड़ा दर्दनाक हादसा था, कार पूरी तरह से टैंकर के नीचे आकर चिपक गई, देखकर महसूस हो गया था कि इसमें कोई नहीं बचने वाला।

जिसने भी देखा, बस यही कहा, हे राम ये क्या किया
यहां मौजूद एक ग्रामीण महिला ने बताया कि हम भी सड़क पर चल रहे थे कि सामने से आते बेकाबू टैंकर को देखकर कुछ समझ पाते इससे पहले वह डिवाइडर पर तोड़ते हुए इस तरफ आ गया। हम दो—तीन लोग साथ थे, सब पीछे की तरफ चले गए। जब तक हमने मुड़कर वापस उधर देखा तो टैंकर कार पर पलटा हुआ था, भागकर वहां पहुंचे तो चीखने की आवाजें आ रही थी, चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था, वहां ऐसी हालात में कोई कुछ करने की स्थिति में नहीं था। बस यही कामना कर रहे थे कि कोई मददगार आ जाए और इसमें दबे लोग किसी तरह बच जाएं। जाने ऐसा क्या हुआ अच्छी तरह से जा रही कार में बैठे लोगों का ये हाल हुआ। भगवान ऐसा किसी के साथ ना करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग