जयपुर

वैभव गहलोत की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, दी ऐसी सफाई की सब चौंक गए

Ashok Gehlot Big Statement : राजस्थान के जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और बेटे वैभव गहलोत की हार पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ऐसी सफाई दी की हर कोई दंग रह गया। अब अशोक गहलोत ने क्या कहा जानें।

less than 1 minute read
Rajasthan Ashok Gehlot Big Statement on Vaibhav Gehlot Defeat Gave Such Clarification that Everyone was Shocked
वैभव गहलोत की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot Big Statement : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट अब सबके सामने आ गया है। राजस्थान में भी 25 लोकसभा सीट में से भाजपा ने 14 और कांग्रेस-गठबंधन ने 11 सीटें जीतीं। इसमें कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया है। पर राजस्थान की हॉट सीट जालोर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें थी, कि कौन होगा विजेता। क्यूंकि इस सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे थे। पर भाजपा के लुम्बाराम चौधरी से वैभव गहलोत हार गए। वैभव गहलोत की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया। अशोक गहलोत ने कहा, वह (जालोर) काफी मुश्किल सीट थी।

जालोर काफी मुश्किल सीट थी

राजस्थान के जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और बेटे वैभव गहलोत की हार पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, वह (जालोर) काफी मुश्किल सीट थी। पिछले 20 साल से हम उस सीट को नहीं जीत रहे थे। पार्टी ने हमें समर्थन दिया है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मैदान में मजबूती से खड़े रहें, चाहें जीतें या हारें।

यह भी पढ़ें -

चुनाव में होती रहती है 'हार-जीत'

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, हमें शुरूआत से पता था कि सीट बहुत मुश्किल है। देश, प्रदेश और कांग्रेस के जो हालात हैं उसे भापकर वैभव गहलोत ने वहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया… चुनाव अभियान काफी अच्छा चला। चुनाव में 'हार-जीत' होती रहती है। अगर आपके दिल में सेवा का भाव है तो हार क्या और जीत क्या?

यह भी पढ़ें -

Published on:
05 Jun 2024 12:35 pm